लाइव न्यूज़ :

Hurricane Isaias: बहामास में तबाही, घरों की छतों और वृक्षों को उखाड़ दिया, फ्लोरिडा की तरफ बढ़ा

By भाषा | Updated: August 1, 2020 20:53 IST

चक्रवात अब फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया है। मियामी के महापौर कार्लोस गिमिनेज ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के साथ 20 बचाव केंद्रों को तैयार रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी तक यह नहीं सोचते हैं कि इस चक्रवात के लिए आश्रय केंद्र खोलने की जरूरत होगी लेकिन वे तैयार हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्दे बहामास के अधिकारियों ने अबाको प्रायद्वीप पर रह रहे लोगों को वहां से हटा दिया है। डोरियन चक्रवात के बाद से ये लोग वहां रह रहे थे।मियामी में अमेरिकी राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने बताया कि इसायस चक्रवात के कारण शनिवार की सुबह 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।चक्रवात बहामास में नसाऊ से 50 मील दक्षिण में स्थित था और 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा था।

सैन जुआनः चक्रवात इसायस ने शनिवार की सुबह बहामास में तबाही मचाई और वहां घरों की छतों को उड़ा दिया और वृक्षों को उखाड़ दिया, वहीं मियामी के अधिकारियों ने बताया कि वे समुद्र तटों और पार्कों को बंद कर रहे हैं।

चक्रवात अब फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया है। मियामी के महापौर कार्लोस गिमिनेज ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के साथ 20 बचाव केंद्रों को तैयार रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी तक यह नहीं सोचते हैं कि इस चक्रवात के लिए आश्रय केंद्र खोलने की जरूरत होगी लेकिन वे तैयार हैं।’’

उत्तर कैरोलिना के अधिकारियों ने ओकराकोक प्रायद्वीप को शनिवार शाम से खाली कराने के आदेश दिए हैं, जो पिछले वर्ष डोरियन चक्रवात से काफी प्रभावित हुआ था। इस बीच बहामास के अधिकारियों ने अबाको प्रायद्वीप पर रह रहे लोगों को वहां से हटा दिया है। डोरियन चक्रवात के बाद से ये लोग वहां रह रहे थे।

ग्रैंड बहामा के पूर्व में रहने वाले लोगों को भी वहां से हटाया गया है। मियामी में अमेरिकी राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने बताया कि इसायस चक्रवात के कारण शनिवार की सुबह 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और इसके और तेज होने की संभावनाएं हैं।

चक्रवात बहामास में नसाऊ से 50 मील दक्षिण में स्थित था और 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगे बढ़ने पर इसकी रफ्तार और कम हो सकती है।

बहामास की अधिकारी पाउला मिलर ने कहा कि यह प्रायद्वीप सामान्य तौर पर मजबूत चक्रवात को भी झेल सकता है लेकिन कोरोना वायरस महामारी और डोरियन के कारण कुछ अस्तव्यस्तताएं हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डीसैनटिस ने कहा कि राज्य ‘‘इसके लिए पूरी तरह तैयार है और चक्रवात के इस मौसम में किसी भी आगामी तूफान के लिए भी तैयार है।’’

साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सात दिनों का भोजन, पानी और दवा अपने पास जमा रख लें और कहा कि क्षेत्र में कोरोना वायरस की जांच वाले जगहों को बंद कर दिया जाएगा जहां चक्रवात आने की संभावना है। डायटोना समुद्र तट और पोल्क काउंटी में अधिकारियों ने बालू से भरे थैले बांटे और लोगों को सलाह दी कि तीन से सात दिनों के लिए घर में आपातकालीन व्यवस्थाएं रखें। 

टॅग्स :अमेरिकाचक्रवाती तूफानडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल