Hurricane Isaias: बहामास में तबाही, घरों की छतों और वृक्षों को उखाड़ दिया, फ्लोरिडा की तरफ बढ़ा

By भाषा | Updated: August 1, 2020 20:53 IST2020-08-01T20:53:34+5:302020-08-01T20:53:34+5:30

चक्रवात अब फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया है। मियामी के महापौर कार्लोस गिमिनेज ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के साथ 20 बचाव केंद्रों को तैयार रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी तक यह नहीं सोचते हैं कि इस चक्रवात के लिए आश्रय केंद्र खोलने की जरूरत होगी लेकिन वे तैयार हैं।’’

Hurricane Isaias: Devastation in the Bahamas, uprooted roofs and trees, moved to Florida | Hurricane Isaias: बहामास में तबाही, घरों की छतों और वृक्षों को उखाड़ दिया, फ्लोरिडा की तरफ बढ़ा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगे बढ़ने पर इसकी रफ्तार और कम हो सकती है।

Highlights बहामास के अधिकारियों ने अबाको प्रायद्वीप पर रह रहे लोगों को वहां से हटा दिया है। डोरियन चक्रवात के बाद से ये लोग वहां रह रहे थे।मियामी में अमेरिकी राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने बताया कि इसायस चक्रवात के कारण शनिवार की सुबह 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।चक्रवात बहामास में नसाऊ से 50 मील दक्षिण में स्थित था और 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा था।

सैन जुआनः चक्रवात इसायस ने शनिवार की सुबह बहामास में तबाही मचाई और वहां घरों की छतों को उड़ा दिया और वृक्षों को उखाड़ दिया, वहीं मियामी के अधिकारियों ने बताया कि वे समुद्र तटों और पार्कों को बंद कर रहे हैं।

चक्रवात अब फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया है। मियामी के महापौर कार्लोस गिमिनेज ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के साथ 20 बचाव केंद्रों को तैयार रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी तक यह नहीं सोचते हैं कि इस चक्रवात के लिए आश्रय केंद्र खोलने की जरूरत होगी लेकिन वे तैयार हैं।’’

उत्तर कैरोलिना के अधिकारियों ने ओकराकोक प्रायद्वीप को शनिवार शाम से खाली कराने के आदेश दिए हैं, जो पिछले वर्ष डोरियन चक्रवात से काफी प्रभावित हुआ था। इस बीच बहामास के अधिकारियों ने अबाको प्रायद्वीप पर रह रहे लोगों को वहां से हटा दिया है। डोरियन चक्रवात के बाद से ये लोग वहां रह रहे थे।

ग्रैंड बहामा के पूर्व में रहने वाले लोगों को भी वहां से हटाया गया है। मियामी में अमेरिकी राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने बताया कि इसायस चक्रवात के कारण शनिवार की सुबह 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और इसके और तेज होने की संभावनाएं हैं।

चक्रवात बहामास में नसाऊ से 50 मील दक्षिण में स्थित था और 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगे बढ़ने पर इसकी रफ्तार और कम हो सकती है।

बहामास की अधिकारी पाउला मिलर ने कहा कि यह प्रायद्वीप सामान्य तौर पर मजबूत चक्रवात को भी झेल सकता है लेकिन कोरोना वायरस महामारी और डोरियन के कारण कुछ अस्तव्यस्तताएं हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डीसैनटिस ने कहा कि राज्य ‘‘इसके लिए पूरी तरह तैयार है और चक्रवात के इस मौसम में किसी भी आगामी तूफान के लिए भी तैयार है।’’

साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सात दिनों का भोजन, पानी और दवा अपने पास जमा रख लें और कहा कि क्षेत्र में कोरोना वायरस की जांच वाले जगहों को बंद कर दिया जाएगा जहां चक्रवात आने की संभावना है। डायटोना समुद्र तट और पोल्क काउंटी में अधिकारियों ने बालू से भरे थैले बांटे और लोगों को सलाह दी कि तीन से सात दिनों के लिए घर में आपातकालीन व्यवस्थाएं रखें। 

Web Title: Hurricane Isaias: Devastation in the Bahamas, uprooted roofs and trees, moved to Florida

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे