लाइव न्यूज़ :

तूफान इन-फा ने चीन के पूर्वी तट पर दस्तक दी, हेनान में बाढ़ में मरने वालों की संख्या 63 हुई

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:10 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 25 जुलाई चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में रविवार को तूफान ‘इन-फा’ ने दस्तक दी। वहीं, हेनान प्रांत में भारी बारिश की वजह से आई अभूतपूर्व बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई।

स्थानीय आपदा नियंत्रण मुख्यालय ने बताया कि तूफान ने झोउशान शहर के पुतुओ जिले में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दस्तक दी। यह इस साल आने वाला छठा तूफान है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने पूर्वानुमान जताया है कि तूफान झेजियांग के जियाशिंग शहर और जियांगसू प्रांत के किडोंग शहर के बीच तटीय इलाकों में रविवार को दोबारा दस्तक देगा।

इस बीच, 21 जुलाई को हेनान प्रांत में आई अभूतपूर्व बाढ़ में मरने वालों की संख्या 63 हो गई है और पांच लोग अभी भी लापता है। मृतकों में 12 वे लोग शामिल हैं, जो प्रांतीय राजधानी झेंगझोउ में एक मेट्रो ट्रेन और एक सुरंग में पानी में भरने से उसमें डूब गए थे।

चीन की सेना ने हेनान में 1,000 वर्षों में हुई सबसे भारी वर्षा के बाद नदी में बढ़ते पानी का रुख मोड़ने के लिए एक क्षतिग्रस्त बांध को उड़ा दिया।

प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार, हेनान प्रांत में मूसलाधार बारिश से लगभग 30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और कुल 376,000 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि आठ हजार से ज्यादा सैन्य कर्मी झेंगझोउ शहर के खतरे वाले 10 विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना