लाइव न्यूज़ :

तूफान ‘इडा’ से लूसियाना में 26 लोगों की मौत, तूफान ‘मिंडी’ फ्लोरिडा पहुंचा

By भाषा | Updated: September 9, 2021 09:05 IST

Open in App

होउमा (अमेरिका), नौ सितंबर (एपी) न्यू ऑर्लेअंस में तूफान ‘इडा’ के कारण 11 और लोगों की मौत के बाद लूसियाना में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 26 हो गई। वहीं, उष्णकटिबंधीय तूफान ‘मिंडी’ बुधवार रात फ्लोरिडा पैनहैंडिल पहुंच गया।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि न्यू ऑर्लेअंस में जिन 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनमें से नौ लोगों की मौत ‘‘ बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी से हुई।’’ अन्य दो की मौत गैस रिसाव की वजह से हुई।

इस बीच, उष्णकटिबंधीय तूफान ‘मिंडी’ बुधवार रात फ्लोरिडा के उत्तर पश्चिमी हिस्से फ्लोरिडा पैनहैंडल पहुंच गया। राष्ट्रीय तूफान केन्द्र के अनुसार, तूफान सेंट विंसेंट द्वीप पहुंचा। तूफान ‘मिंडी’ के कारण बृहस्पतिवार सुबह फ्लोरिडा पैनहैंडिल, दक्षिणी जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना के कुछ हिस्सों में 15 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक