लाइव न्यूज़ :

जापान में तूफान हगिबिस ने मचायी तबाही, अब तक 26 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 13, 2019 20:45 IST

मध्य जापान के नगानो समेत कई स्थानों पर नदियां उफान पर हैं। सेना और दमकल विभाग के हेलीकॉप्टरों ने कई स्थानों पर लोगों को छतों और बालकनियों से बाहर निकाला। इवाकी सिटी, फुकुशिमा में एक दुखद घटना में एक महिला की हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय गिरकर मौत हो गयी। अन्य जगहों पर नौका अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों को बचाया गया।

Open in App

जापान की राजधानी तोक्यो समेत देश के अन्य हिस्सों में प्रचंड तूफान ‘हगिबिस’ से अब तक कम-से-कम 26 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। मीडिया की खबरों के अनुसार तूफान से मूसलाधार बारिश हुई जिससे भयानक बाढ़ आ गई है।

31,000 सैनिकों समेत 100,000 से अधिक बचावकर्ता मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलनों और नदियों में उफान के कारण फंसे लोगों को निकालने के लिए रात में भी काम में जुटे हैं। तूफान की वजह से रग्बी वर्ल्ड कप के कई मैच रद्द कर दिए गए। कई मैचों के समय को आगे बढ़ा दिया गया।

तूफान रविवार सुबह राजधानी के कई हिस्सों तक पहुंच गया और इसने आसपास के इलाकों में अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ दिए। सरकार ने मृतकों की संख्या 14 और लापता लोगों की संख्या 11 बतायी है लेकिन स्थानीय मीडिया ने बताया कि कम से कम 26 लोग मारे जा चुके हैं व 15 लोग अब भी लापता हैं।

मध्य जापान के नगानो समेत कई स्थानों पर नदियां उफान पर हैं। सेना और दमकल विभाग के हेलीकॉप्टरों ने कई स्थानों पर लोगों को छतों और बालकनियों से बाहर निकाला। इवाकी सिटी, फुकुशिमा में एक दुखद घटना में एक महिला की हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय गिरकर मौत हो गयी। अन्य जगहों पर नौका अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों को बचाया गया।

हाल के वर्षों में सबसे विध्वंसकारी तूफानों में से एक हगिबिस ने शनिवार रात को जापान के मुख्य होन्शू द्वीप पर दस्तक दी। तूफान के आने से 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। तूफान के चलते जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी को उच्च स्तर की वर्षा आपदा की चेतावनी जारी करनी पड़ी। उसने कहा कि ‘‘अभूतपूर्व’’ बारिश की आशंका है।

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला