लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान का कहर जारी, 5 लोगों की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 16, 2018 07:49 IST

Hurricane Florence in US: अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान का कहर जारी है। फ्लोरेंस तूफान से अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है फ्लोरेंस तूफान से मरने वालों में से एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है।

Open in App

वॉशिंगटन, 16 सितंबर: अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान का कहर जारी है। फ्लोरेंस तूफान से अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है प्लोरेंस तूफान से मरने वालों में से एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। तेज हवाओं और समुद्री तूफान से अमेरिका के कई शहर फ्लोरेंस तूफान की चपेट में हैं। तूफान से पहले  अमेरिकी सरकार ने वर्जीनिया, नॉर्थ और साउथ कैरोलिना के तटीय इलाकों में रहने वाले लगभग 15 लाख से अधिक लोगों को अलर्ट जार कर दिया था। 

100 से अधिक लोगों की फंसे होने की आशंका

इस समुद्री चक्रवात में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। दैनिक जागरण के मुताबिक मेयर डाना आउटलॉ ने बताया कि 400 लोगों को बचाया गया है। करीब 100 लोग और फंसे होने की आशंका है।  फंसे लोगों  लिए राहत बचाव कार्य जारी है। 1,200 लोग पहले से ही राहत शिविरों में पहुंच गए हैं। उन्होंने तूफान से 4,200 घरों के क्षतिग्रस्त होने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि फ्लोरेंस तूफान इस सप्ताह के अंत तक आ सकता है। वहीं, एनएचसी के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि नॉर्थ और साउथ कैरोलिना के तटीय इलाकों में तूफान के चलते खतरनाक समुद्री लहरों के उठने की संभावना है। 

फ्लोरेंस तूफान को कटैगरी-5 का तूफान बताया जा रहा है। इस दौरान तूफानी हवाएं 140 मील (220 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। अमेरिका के पूर्वी तटों, खासकर नॉर्थ और साउथ कैरोलिना में पहुंच रहा है। मैरीलैंड और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में आपात स्थिति की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ और साउथ कैरोलिना में आपात स्थिति की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार और शुक्रवार को निर्धारित कई अभियान कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। 

एक तरफ जहां अमेरिका के वर्जीनिया, नॉर्थ और साउथ कैरोलिना में जहां फ्लोरेंस तूफान आने के आसार हैं, वहीं अगले हफ्ते टेनेसी, जॉर्जिया, वेस्ट वर्जीनिया, ओहियो, पेन्सिलवेनिया, मैरीलैंड और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने और बाढ़ आने की आशंका है। हालांकि अमेरिकी सरकार इसपर निगरानी रखे हैं। प्रभावित इलाकों में लोगों के हर संभव मदद की जा रही है।  

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल