लाइव न्यूज़ :

पूर्वी प्रशांत क्षेत्र से उठा तूफान ‘एनरिक’ मेक्सिको के तट से टकराया

By भाषा | Updated: June 27, 2021 10:55 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 27 जून (एपी) पूर्वी प्रशांत क्षेत्र से शुरू हुआ मौसम का पहला तूफान रविवार की रात मेक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ गया और मौसम केंद्र ने भारी बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है।

समुद्री तूफान ‘एनरिक’ शनिवार को शुरू हुआ और यह आरंभिक कुछ घंटे में ही मजबूत हो गया। ‘अमेरिकी नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने कहा है कि 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के बाद यह स्थिर हो गया और आगे इसके और शक्तिशाली होने की आशंका नहीं है। इससे पूर्व एनरिक के ‘श्रेणी-दो’ की रफ्तार से आगे बढ़ने का अनुमान जताया गया था। केन्द्र ने कहा कि यह तूफान रविवार रात और सोमवार को प्यूर्तो वलार्ता के दक्षिणी तट तक पहुंच जाएगा। पूर्वानुमान में कहा गया था कि तूफान अगले कुछ दिनों तक तट के समानांतर बढ़ेगा और धीरे-धीरे यह कमजोर होता जाएगा।

यह तूफान शनिवार को काबो कोरिएंट्स के दक्षिण में करीब 345 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित था और फिर सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने लगा।

हरिकेन सेंटर ने कहा है कि ‘एनरिक’ के कारण मेक्सिको के तटवर्ती कोलिमा, मिचोआकन और जालिस्को राज्यों में छह से 12 इंच तक और छिटपुट स्थानों पर 18 इंच तक बारिश हो सकती है। मेक्सिको के रक्षा विभाग ने कहा है कि वह तूफान के पहुंचने से पहले नागरिकों की सहायता के लिए सैन्यकर्मियों को भेज रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?