लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में तूफान और बवंडर से मची तबाही: हजारों घरों की बिजली-पानी बाधित, कई लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:01 IST

Open in App

मेफील्ड (अमेरिका), 14 दिसंबर (एपी) अमेरिका की केंटकी काउंटी समेत कम से कम पांच राज्यों में तूफान व बवंडर (टॉरनेडो) से जुड़ी घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को चेतावनी दी कि तूफान के प्रभाव से कुछ सप्ताह और बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है, जिससे ठंड से बचने के उपायों और पानी की कमी की समस्या लंबे समय तक बने रहने की आशंका है।

केंटकी के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार रात आए बवंडरों से हुई क्षति के कारण उन्हें सेवाएं बहाल करने में बाधा आ रही है। मरने वालों में दो महीने की बच्ची और 94 साल का बुजुर्ग भी शामिल है। बवंडर से मची तबाही के कारण 10,000 से अधिक लोग बेघर हुए हैं।

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशीयर ने सोमवार को कहा कि अकेले राज्य में 64 लोगों की मौत हुई है। अन्य राज्यों इलिनोइस, टेनेसी, अरकंसास और मिसौरी में कम से कम 14 और लोगों की मौत हुई है। लापता लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि वह बुधवार को केंटकी का दौरा करेंगे और विनाशकारी तूफान से हुई क्षति का जायजा लेंगे। बाइडन ने ओवल ऑफिस में गृह सुरक्षा एवं आपदा प्रतिक्रिया के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। बैठक में उन्होंने केंटकी और अन्य प्रभावित राज्यों की मदद को लेकर चर्चा की।

व्हाइट हाउस ने कहा कि वह राहत एवं बचाव कार्यों पर बैठक के लिए फोर्ट कैंपबेल, केंटकी का दौरा करेंगे और इसके बाद वह तूफान से बुरी तरह प्रभावित मेफील्ड और डॉसन स्प्रिंग्स में नुकसान का जायजा लेंगे।

बाइडन ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के परामर्श से यात्रा कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके इस दौरे से वहां जारी आपात राहत अभियान प्रभावित न हो।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को कहा कि केंटकी के दौरे के दौरान राष्ट्रपति स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

वहीं, उत्तरी कैलिफोर्निया में तेज हवाओं, बारिश और बर्फबारी के साथ ठंड की पहले ही शुरुआत हो गई है, जिसके सोमवार को और तेज होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहाड़ी इलाकों में यातायात बाधित होने की चेतावनी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा