लाइव न्यूज़ :

हंगरी: नाबालिगों के लिये एलजीबीटी संबंधित विषयवस्तु पर रोक लगाने का कानून पारित

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:50 IST

Open in App

बुडापेस्ट, 15 जून (एपी) हंगरी में सांसदों ने नाबालिगों के साथ समलैंगिकता या सेक्स को चित्रित करने वाली किसी भी सामग्री को साझा करने पर रोक लगाने वाले एक कानून को मंजूरी दे दी। कानून के समर्थकों का कहना है कि इससे बाल यौन शोषण पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी जबकि मानवाधिकार समूहों ने इसे एलजीबीटी विरोधी बताते हुए खारिज कर दिया।

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की ओर से यह कानून पेश किया गया, जिसे इस मध्य यूरोपीय देश में एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बाइसेक्शुअल और ट्रांसजेंडर) समुदाय के अधिकारों को कम करने की दिशा में नया कदम बताया जा रहा है।

हंगरी की नेशनल असेंबली ने विधेयक को 157-1 वोट से पारित कर दिया। सत्तारूढ़ पार्टी फिडेस्ज के पास संसद में बहुमत है और दक्षिणपंथी जोबिक पार्टी के सांसदों ने भी विधेयक का समर्थन किया। एक निर्दलीय सांसद ने इसके विरोध में वोट डाला। सभी अन्य विपक्षी दलों ने विरोधस्वरूप वोटिंग सत्र का बहिष्कार किया।

मानवाधिकार समूहों ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए इसे एक ऐसा हथियार करार दिया, जिसका इस्तेमाल देशवासियों को उनकी लैंगिक पहचान के कारण कलंकित और परेशान करने के लिए किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला