लाइव न्यूज़ :

रूस के साथ हुए गैस समझौते पर हंगरी और यूक्रेन ने एक दूसरे के राजदूतों को तलब किया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:05 IST

Open in App

बुडापेस्ट, 29 सितंबर (एपी) हंगरी द्वारा रूस से गैस खरीदने के लिए लंबे समय के करार पर हस्ताक्षर करने का फैसला लेने पर हंगरी और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक खाई मंगलवार को और गहरी हो गई तथा दोनों देशों ने एक दूसरे के राजनयिकों को तलब किया।

यूक्रेन इस करार को अपने आर्थिक तथा राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर हमले के रूप में देखता है। हंगरी और रूसी गैस कंपनी गाजप्रोम के बीच 15 साल के समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर किया गया जिसके तहत प्रतिवर्ष चार अरब 50 करोड़ गहन मीटर रूसी गैस हंगरी तक बिछी पाइपलाइन के पहुंचेगी। यह लाइन यूक्रेन को ‘बाईपास’ कर के जाती है इसलिए उसे कोई ट्रांजिट फीस नहीं मिलेगी।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी किया और कहा कि हंगरी और रूस के बीच हुए समझौते से कीव स्तब्ध और निराश है। मंत्रालय ने इस कदम को शुद्ध रूप से राजनीतिक, आर्थिक रूप से अतार्किक निर्णय बताया है जो क्रेमिलन के हित को ध्यान में रख कर लिया गया। मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन इस करार के मुद्दे को यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग के सामने उठाएगा और ईयू के ऊर्जा नियमों के तहत इसकी समीक्षा की मांग करेगा। उक्त करार शुक्रवार से प्रभावी होगा।

मंगलवार को हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजरतो ने फेसबुक पर लिखा कि यूक्रेन के ऊर्जा समझौते को बाधित करना चाहता है और उसके इस प्रयास से वह बेहद आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि उनके देश की संप्रभुता को चुनौती देने के प्रयास के मुद्दे पर यूक्रेन के राजदूत को तलब किया गया।

सिजरतो ने कहा कि उनका देश क्या समझौता करता है और क्या नहीं इसका यूक्रेन से कोई लेना देना नहीं है और वह इसे अपने देश की संप्रभुता तथा राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन मानते हैं। इसके जवाब में यूक्रेन के विदेश मंत्री ने हंगरी के राजदूत को मंगलवार को तलब किया और उक्त करार पर कीव की स्थिति से अवगत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना