लाइव न्यूज़ :

हंगरी की अदालत ने ईयू कानूनों की प्रधानता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:46 IST

Open in App

बुडापेस्ट, 10 दिसंबर (एपी) हंगरी की संवैधानिक अदालत ने शरणार्थियों और शरण के इच्छुक लोगों के संदर्भ में देश के बजाय यूरोपीय संघ (ईयू) के कानूनों को प्रधानता देने को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

यह फैसला न्याय मंत्री जुडिट वर्गा द्वारा पिछले साल दिसंबर में यूरोपीय संघ की शीर्ष अदालत द्वारा दिए गए फैसले को चुनौती देने के बाद आया है। ईयू की शीर्ष अदालत ने पाया था कि हंगरी ने सर्बिया से लगती दक्षिणी सीमा पर बिना वैध तरीके से देश में दाखिल हुए लोगों को वापस भेजकर, शरण के लिए आवेदन करने के अधिकार से इनकार कर और उन्हें हिरासत में लेकर ‘ट्रांजिट जोन में रखकर’ ईयू के कानूनों की अवहेलना की है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री विक्टर ओरबन के नेतृत्व वाली हंगरी की सरकार का शरणार्थियों के मुद्दे पर ईयू से लगातार टकराव चल रहा है।

वर्गा ने अपनी याचिका में अनुरोध किया था कि वह यूरोपीय यूनियन न्याय अदालत (सीजेईयू) के उस फैसले पर राय दे जिसमें हंगरी के संविधान के अनुकूल नहीं होने के बावजूद देश में दाखिल हुए शरणार्थियों को शरण के लिए आवेदन का मौका देने को कहा गया है।

हंगरी की अदालत ने शुक्रवार को दिए फैसले में जोर दिया कि हंगरी के संविधान की व्याख्या का लक्ष्य यूरोपीय संघ की अदालत के फैसले की समीक्षा नहीं हो सकती, न ही संवैधानिक अदालत इस मामले में सुनवाई करेगी क्योंकि इसकी प्रकृति यूरोपीय संघ के कानूनों की प्रधानता की समीक्षा के स्तर तक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल