लाइव न्यूज़ :

उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग में सैकड़ों ‘सिकुआ’ खाक

By भाषा | Updated: October 8, 2021 13:01 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), आठ अक्टूबर (एपी) उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग में सैकड़ों विशाल ‘सिकुआ’ के खाक होने की आशंका है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सिकुआ और किंग्स कैन्योन राष्ट्रीय उद्यानों की संसाधन प्रबंधन एवं विज्ञान संबंधी मामलों की प्रमुख क्रिस्टी ब्रिघम ने कहा, ‘‘यह बेहद हृदयविदारक है।’’

बिजली गिरने की वजह से केएनपी कॉम्प्लेक्स में नौ सितंबर को आग लगी थी, जिससे बाग में 15 विशाल ‘सिकुआ’ (कैलिफोर्निया में देवदार की जाति का बहुत ऊंचा पेड़) बाग खाक हो गए। दो उपवन, जिनमें से एक में 5,000 पेड़ थे, उसमें भीषण आग लगी जिसकी लपटें 100-फुट (30-मीटर) तक उठीं। इस कारण विशाल पेड़ों का ऊपरी हिस्सा भी जल गया।

उन्होंने बताया कि विशाल जंगल में दो जले हुए पेड़ वहां गिर गए, जहां लगभग 2,000 ‘सिकुआ’ लगे हैं। हालांकि अधिकतर पेड़ बच गए।

पूर्वानुमानकर्ता ने बताया कि ठंडे मौसम ने आग की लपटों को धीमा करने में मदद की है और क्षेत्र में शुक्रवार को हल्की बारिश का भी अनुमान है।

ब्रिघम ने कहा कि जब हम हजार-दो हजार साल पुराने पेड़ों के साथ ऐसा होते देखते हैं, तो एक भी पेड़ को खोने का दर्द हृदयविदारक होता है।

कैलिफ़ोर्निया की आग में 2021 में अब तक 3,000 वर्ग मील (7,800 वर्ग किलोमीटर) खाक हुआ है और 3,000 से अधिक मकान, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और अन्य संरचनाएं नष्ट हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा