लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला गया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 11:13 IST

Open in App

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), 31 मई (एपी) न्यूजीलैंड के कैंटरबरी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से आयी बाढ़ के कारण फंसे सैकड़ों लोगों को सोमवार को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बचाव अभियान के दौरान कुछ लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया।

अधिकारियों ने सप्ताहांत और सोमवार को कुछ जगहों पर 40 सेंटीमीटर (16 इंच) बारिश होने के बाद आपात स्थिति की घोषणा की है। मौसम अधिकारियों ने सोमवार शाम तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

सेना ने 50 से अधिक लोगों को निकालने में मदद की। इस दौरान एनएच-90 सैन्य हेलीकॉप्टर से रात के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सेना के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन जेक फेबर ने बताया कि दारफील्ड शहर में पेड़ पर चढ़ा एक व्यक्ति बाढ़ के पानी में कूद गया था और तैरकर सुरक्षित बाहर आना चाहता था, लेकिन वह बाढ़ के पानी में बह गया। सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से उसका पता लगाया गया और बाढ़ के पानी से सुरक्षित बाहर निकला गया।

बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की सोमवार को क्राइस्टचर्च का दौरा करने की योजना है।

न्यूजीलैंड की यात्रा पर आये ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने पत्रकारों से कहा कि वह ‘‘बाढ़ प्रभावित लोगों के बारे सोचकर चिंतित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया बाढ़, चक्रवात, आग की घटनाओं और यहां तक कि चूहों से फैलने वाले प्लेग रोग से अनजान नहीं है। दोनों देशों ने पिछले कुछ वर्षों में काफी चुनौतियां देखी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल