लाइव न्यूज़ :

अमेरिका, कनाडा में भीषण गर्मी से सैकड़ों लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 2, 2021 10:33 IST

Open in App

सालेम (अमेरिका), दो जुलाई (एपी) भीषण गर्मी का सामना कर रहे अमेरिका और कनाडा में एयर कंडीशनर और पंखे के बिना घरों में कई लोग मृत पाए गए और इनमें से कुछ 97 साल की उम्र तक के बुजुर्ग भी शामिल हैं। मौसम विज्ञानियों ने प्रशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र और पश्चिमी कनाडा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की चेतावनी दी थी।

इस चेतावनी के मद्देनजर अधिकारियों ने कूलिंग केंद्र बनाए, बेघर लोगों को पानी वितरित किया और कई अन्य कदम उठाए। फिर भी शुक्रवार से मंगलवार तक सैकड़ों लोगों के गर्मी की वजह से मारे जाने की आशंका है। उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के अंदरुनी इलाकों और पश्चिमी कनाड़ा में अब भी भयंकर गर्मी की चेतावनी है।

अमेरिका में ओरेगन राज्य की एक नर्सरी में एक प्रवासी मजदूर का शव पाया गया। ओरेगन के मेडिकल परीक्षक ने बृहस्पतिवार को बताया कि अकेले इस राज्य में मृतकों की संख्या 79 पर पहुंच गयी है और ज्यादातर मौत मुल्टनोमा काउंटी में हुई है।

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया की मुख्य कोरोनर लीजा लैपोइंते ने बताया कि उनके कार्यालय को शुक्रवार और बुधवार दोपहर के बीच कम से कम 486 लोगों की ‘‘अचानक और अप्रत्याशित मौत’’ होने की रिपोर्टें मिली हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि इनमें से कितनी मौत गर्मी की वजह से हुई लेकिन गर्मी की वजह से ही ये मौत होने की आशंका है।

वाशिंगटन राज्य प्राधिकारियों ने गर्मी के कारण 20 से अधिक लोगों के मरने की खबर दी है लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है।

ओरेगन की मुल्टनोमा काउंटी में मरने वाले लोगों की आयु 67 से 97 वर्ष के बीच है। काउंटी की स्वास्थ्य अधिकारी जेनिफर वाइन्स ने बृहस्पतिवार को एक साक्षात्कार में कहा कि वह मौसम के पूर्वानुमान के बीच लोगों के जान गंवाने को लेकर चिंतित हैं। ओरेगन में बेंड शहर में दो लोगों के शव एक सड़क पर पाए गए जहां दर्जनों बेघर लोग शिविरों में रहते हैं।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि प्रशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में गर्मी बढ़ने की आशंका है। यह क्षेत्र आमतौर पर ठंडा रहने और बारिश के मौसम के लिए जाना जाता है और यहां बहुत कम गर्मी पड़ती है जिससे ज्यादातर लोगों के पास एयर कंडीशनर नहीं हैं।

अमेरिका के सिएटल, पोर्टलैंड तथा कई अन्य शहरों में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं और कुछ जगहों पर तो पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?