लाइव न्यूज़ :

आग से रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में सैकड़ों घर तबाह हुए

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:59 IST

Open in App

ढाका, 14 जनवरी दक्षिण बांग्लादेश के एक बड़े रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में बृहस्पतिवार को आग लग गयी, जिसमें सैकड़ों मकान तबाह हो गये। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) ने बताया कि आग लगने से 550 से ज्यादा घर आंशिक या पूरी तरह से तबाह हो गये। इनमें करीब 3,500 लोग रहते थे और यहां करीब 150 दुकानें हैं।

कॉक्स बाजार जिले के नयापारा शिविर में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गयी। इस इलाके में म्यामां से आये दस लाख से अधिक शरणार्थी रहते हैं। नयापारा पुराना शिविर है, जिसे कई दशक पहले बसाया गया था।

एक वरिष्ठ शरणार्थी अधिकारी मोहम्मद शमसूद डूजा ने कहा कि दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे।

उन्होंने कहा कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना