लाइव न्यूज़ :

इस्लामाबाद में चरमपंथी धार्मिक समूह के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

By भाषा | Updated: November 16, 2020 22:00 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 16 नवंबर फ्रांस की एक पत्रिका में ईशनिंदात्मक कार्टून छापे जाने की निंदा करते हुए और फ्रांस के राजदूत को निष्कासित किए जाने की मांग को लेकर एक चरमपंथी धार्मिक समूह के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन किया।

तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के नेता मौलवी हुसैन रिजवी ने रविवार को रावलपिंडी के गैरिसन सिटी के मुर्रे रोड पर प्रदर्शन मार्च का आयोजन किया।

पुलिस ने पथराव कर रहे टीएलपी प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी रावलपिंडी और इस्लामाबाद को जोड़ने वाले फैजाबाद चौराहे तक पहुंच गए और वहां पर धरना शुरू कर दिया।

धरना में रिजवी शामिल नहीं हुए लेकिन उनके प्रतिनिधि प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे थे और फ्रांस के दूत को भेजने तक वहां से जाने से इनकार कर दिया। टीएलपी सबसे पहले 2017 में चर्चा में आया था जब उसने निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ में कुछ बदलावों का विरोध किया था और फैजबाद में धरना शुरू कर दिया । इस कारण से इस्लामाबाद में जन-जीवन पर असर पड़ा था। कानून मंत्री को हटाए जाने के बाद टीएलपी ने अपना धरना खत्म किया था। उस समय विपक्ष के नेता रहे इमरान खान ने टीएलपी का समर्थन किया था क्योंकि वह पीएमएल-एन नीत सरकार को हटाना चाहते थे । हालांकि अब प्रधानमंत्री इमरान खान को उसी खतरे का समाना करना पड़ रहा है।

इस्लामाबाद प्रशासन ने राजनयिक इनक्लेव की तरफ जाने वाले कई मार्गों पर आवाजाही रोक दी और रेड जोन को भी बंद कर दिया है जहां कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं ।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कल रात कई घंटे तक झड़पें होती रही जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने गड़बड़ी फैलाने वाले 200 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब