लाइव न्यूज़ :

म्यांमा की सेना के हवाई हमलों के बाद सैकड़ों लोग थाईलैंड भागे

By भाषा | Updated: December 24, 2021 13:59 IST

Open in App

बैंकॉक, 24 दिसंबर (एपी) म्यांमा की सेना ने गुरिल्ला युद्ध चला रहे जातीय करेन समुदाय के नियंत्रण वाले एक छोटे कस्बे पर हवाई हमले किए, जिससे सैकड़ों लोग एक नदी के पार करते हुए भाग कर थाईलैंड चले गए। स्थानीय अधिकारियों और निवासियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सरकारी बलों ने थाईलैंड सीमा के पास एक छोटे से कस्बे ले के काव को निशाना बनाया, जो करेन गुरिल्लों के नियंत्रण में है। वे म्यांमा सरकार से अधिक स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं।

आंग सान सू ची सरकार को सत्ता से बेदखल कर फरवरी में सेना के देश की बागडोर अपने हाथ में लेने और गुरिल्लों के सेना विरोधियों को शरण देने के बाद से तनाव और बढ़ गया है।

ले के काव पर सरकारी सैनिकों के पिछले सप्ताह छापा मारने के बाद भी हिंसा भड़क गई थी।

‘इंडिपेंडेंट म्यांमार’ की खबर के अनुसार, सैन्य सरकार के खिलाफ संगठित विरोध से जुड़े 30 से 60 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें सू ची की ‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी’ का एक निर्वाचित सांसद भी शामिल हैं।

सीमा के थाईलैंड से म्यांमा के इलाकों से गोलीबारी, बमबारी और लड़ाकू विमानों की आवाज़ें सुनी गईं। वहां मकान विस्फोटों से हिल गए। पिछले हफ्ते भी करीब 2,500 ग्रामीण हिंसा से बचने के लिए थाईलैंड के माई सॉत जिले भाग गए थे।

इन हवाई हमलों में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

ले के काव के नगर प्रशासन के सदस्य ऐ ल्विन ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि दो सैन्य विमानों ने ले के काव के पास एक स्थान पर बमबारी की। इससे पहले, बृहस्पतिवार शाम सैन्य ठिकानों से तोपों से गोले दागे गए थे।

संयुक्त राष्ट्र से लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ले के काव पर से उड़ानों के गुजरने पर रोक लगाने (नो फ्लाई ज़ोन घोषित करने) के गुरिल्लों के अनुरोध के तीन दिन बाद ये हवाई हमले किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं