लाइव न्यूज़ :

पूरी दुनिया में मानवाधिकारों का घोर हनन हो रहा है : ब्लिंकन

By भाषा | Updated: March 31, 2021 11:22 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 31 मार्च अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा है कि पूरी दुनिया में मानवाधिकारों का घोर हनन हो रहा है।

ब्लिंकन ने कहा कि मानवाधिकारों का सम्मान करने वाले देशों के नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का समर्थन करने की अधिक संभावना है जो अमेरिका तथा उसके सहयोगियों ने बनाई है।

ब्लिंकन ने देशों के मानवाधिकार आकलन पर विदेश विभाग की वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुए मंगलवार को कहा, ‘‘मानवधिकारों की प्रवृत्ति गलत दिशा में आगे बढ़ रही है। हम दुनिया के प्रत्येक क्षेत्र में इसके सबूत देखते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम शिनजियांग में उइगर और अन्य जातीय तथा धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ हो रहे जनसंहार के रूप में इसे देखते हैं।’’ साथ ही उन्होंने रूस, युगांडा और वेनेजुएला जैसे देशों में विपक्षी नेताओं, भ्रष्टाचार रोधी कार्यकर्ताओं, स्वतंत्र पत्रकारों पर हो रहे हमलों का भी जिक्र किया।

ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका इन घिनौने कृत्यों के दोषियों को जिम्मेदार ठहराने के लिए अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की स्थिति कोविड-19 के कारण और खराब हो गई क्योंकि निरंकुश सरकारों ने इसका इस्तेमाल अपने आलोचकों को निशाना बनाने तथा मानवाधिकारों के हनन के लिए किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब