लाइव न्यूज़ :

ह्यूग जैकमेन कोरोना वायरस से संक्रमित, ‘म्यूजिक मैन’ प्रस्तुति रद्द की

By भाषा | Updated: December 29, 2021 11:14 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 29 दिसंबर हॉलीवुड अभिनेता ह्यूग जैकमेन ने कहा है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उन्हें सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण हैं।

मंगलवार को इंस्टाग्राम पर 53 वर्षीय अभिनेता ने खुद के कोविड-19 की चपेट में आने की जानकारी साझा की। संक्रमण के चलते उन्हें अपने ब्रॉडवे कार्यक्रम ‘द म्यूजिक मैन’ से संबंधित प्रस्तुतियों को रद्द करना पड़ा है।

अभिनेता ने 30 सेकंड के एक वीडियो में कहा, “मैं आपको बस इतना बताना चाहता हूं कि मैं आज सुबह कोविड की जांच में संक्रमित पाया गया हूं। मेरे लक्षण सर्दी-जुकाम जैसे हैं, मेरे गले में खराश है और नाक से पानी आ रहा है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन मैं ठीक हूं और मैं जैसे ही पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा, वैसे ही जल्द से जल्द मंच पर वापस आऊंगा।”

जैकमैन के वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद, ‘द म्यूजिक मैन’ के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने भी घोषणा की कि शनिवार तक सभी प्रस्तुतियां रद्द रहेंगी।

ब्रॉडवे म्यूजिकल दो जनवरी को फिर से शुरू होगा और जैकमैन छह जनवरी को शो में वापसी करेंगे।

जैकमैन से पहले उनके सह-कलाकार सटन फोस्टर पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित मिले थे। फोस्टर दो जनवरी को कार्यक्रम में लौटेंगे।

कोविड-19 के मामले बढ़ने के चलते अमेरिका में पिछले दो हफ्तों में, ‘हैमिल्टन’, ‘द लायन किंग’ और ‘अलादीन’ सहित दर्जनों ब्रॉडवे शो प्रस्तुतियां रद्द करनी पड़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला