लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पासपोर्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले लेमिनेशन पेपर की भारी किल्लत, फ्रांस से आयात करने के लिए नहीं हैं पैसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2023 13:00 IST

पाकिस्तान ‘लेमिनेशन पेपर’ आमतौर पर फ्रांस से आयात किया जाता है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार, पढ़ाई, काम या छुट्टियां मनाने के सिलसिले में विदेश यात्रा के लिए जिन लोगों को पासपोर्ट की जरूरत है, उनकी मुश्किलों का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान में तकरीबन साढ़े नौ करोड़ लोग गरीबी में रहते हैंगरीबी एक वर्ष के भीतर 34.2 फीसद से बढ़कर 39.4 फीसद हो गई हैपासपोर्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘लेमिनेशन पेपर’ की भी भारी किल्लत हो गई है

नई दिल्ली: आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे पाकिस्तान की हालत ऐसी हो गई है कि पासपोर्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘लेमिनेशन पेपर’ की भी भारी किल्लत हो गई है।  परिणामस्वरूप आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में प्रमुख यात्रा दस्तावेज जारी करने में भारी गिरावट आई है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। 

पाकिस्तान ‘लेमिनेशन पेपर’ आमतौर पर फ्रांस से आयात किया जाता है।  ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार, पढ़ाई, काम या छुट्टियां मनाने के सिलसिले में विदेश यात्रा के लिए जिन लोगों को पासपोर्ट की जरूरत है, उनकी मुश्किलों का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। खबर में नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर पेशावर के पासपोर्ट कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि कार्यालय में फिलहाल प्रति दिन केवल 12 से 13 पासपोर्ट ही तैयार किए जा रहे हैं, जबकि पहले प्रतिदिन 3,000 से 4,000 पासपोर्ट बनते थे। 

अखबार ने विभिन्न क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों के सूत्रों का भी हवाला देते हुए कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि यह समस्या कब हल होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को एक या दो महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, ‘पाकिस्तान ऑब्जर्वर’ पोर्टल ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा, "पाकिस्तान ने लेमिनेशन पेपर का ऑर्डर दे दिया है और उन्हें एक हफ्ते में इसकी आपूर्ति हो जाएगी।"

घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए खबर में यह भी कहा गया कि (क्षेत्रीय) कार्यालयों को दैनिक आधार पर पासपोर्ट के नवीनीकरण या उन्हें जारी करने के लिए 25,000 तक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, ऐसे देश में ‘लेमिनेशन पेपर’ की कमी के कारण आवेदनों की संख्या अब बढ़कर 5,00,000 तक पहुंच गई है। 

बता दें कि पाकिस्तान में तकरीबन साढ़े नौ करोड़ लोग गरीबी में रहते हैं। पाकिस्तान में गरीबी एक वर्ष के भीतर 34.2 फीसद से बढ़कर 39.4 फीसद हो गई है। पाकिस्तानी रुपए के मूल्य में जबर्दस्त कमी आई है और हालात ऐसे हैं कि सरकार दूसरे देशों से जरूरी सामान भी आयात नहीं कर पा रही है। 

टॅग्स :पाकिस्तानपासपोर्टइकॉनोमीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?