लाइव न्यूज़ :

वैश्विक स्तर पर बढ़ी मांग के बीच सिंगापुर में नर्स की भारी कमी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 09:57 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 25 नवंबर कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ती मांग के बीच सिंगापुर के अस्पतालों और क्लीनिक में नर्स की इतनी कमी हो गई है कि एक निजी अस्पताल समूह ने अनुभवी नर्स ढूंढने और उनकी भर्ती में मदद करने वाले कर्मियों को 12-12 हजार सिंगापुर डॉलर देने का प्रस्ताव दिया है।

यहां मीडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि अस्पताल ने हाल में स्नातक करने वाली नर्स ढूंढने और उनकी भर्ती में मदद करने वाले कर्मी को भी कम से कम 3,600 सिंगापुर डॉलर देने का प्रस्ताव दिया है। कोविड-19 ने नर्स की कमी की समस्या को और गंभीर कर दिया हैं।

निजी अस्पताल समूह के एक प्रशासनिक अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ से कहा, ‘‘हर जगह नर्स की भारी मांग है।’’

उसने कहा, ‘‘विदेशी नर्स सिंगापुर में अनुभव लेकर कनाडा जैसे देशों में बेहतर नौकरियों के लिए चली जाती हैं, क्योंकि सिंगापुर में उन्हें स्थायी निवास मिलने की उम्मीद बहुत कम होती है। यहां उनका कोई भविष्य नहीं है।’’

सिंगापुर में पहली बार पिछले साल नर्स की संख्या में कमी आई और इस साल स्थिति और भी खराब है। कई स्वास्थ्यकर्मियों ने वैश्विक महामारी के दौरान अत्यधिक दबाव और कार्य के अत्यधिक घंटों के कारण इस्तीफा दे दिया, जबकि कुछ विदेशी नर्स स्वदेश या किसी अन्य देश चली गईं।

आईएचएच हेल्थेकेयर सिंगापुर के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. नोएल येओ ने कहा, ‘‘हमारे कई विदेशी कर्मी किसी अन्य देश चले गए या स्वदेश लौट गए। जो स्थानीय कर्मी बचे हैं, वे कार्य के अत्यधिक घंटों के कारण थक चुके हैं और उन्हें विश्राम की आवश्यकता है।’’आईएचएच हेल्थेकेयर सिंगापुर के तहत चार अस्पताल आते हैं।

इसी कारण अस्पताल समूह को और नर्स को ढूंढ़ने और उन्हें भर्ती कराने वाले कर्मियों को शुल्क देने का प्रस्ताव देना पड़ा।

नेशनल हेल्थकेयर ग्रुप (एनएचजी) की ग्रुप चीफ नर्स एसोसिएट प्रोफेसर योंग केंग क्वांग ने ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ से कहा कि कोविड -19 के मामलों में बढ़ोतरी से स्वास्थ्य सेवाओं और कर्मियों की मांग बढ़ती है और ऐस में कर्मियों के इस्तीफा देने से दिक्कत होती है।

इस बीच, सिंगापुर में बुधवार को संक्रमण के 2,079 नए मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक 2,57,510 लोगों की मौत हो चुकी है और 678 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी