लाइव न्यूज़ :

अफगान-ईरान सीमा पर भीषण आग, सैंकड़ों ट्रक जले

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:45 IST

Open in App

हेरात (अफगानिस्तान), 16 फरवरी (एपी) अफगानिस्तान-ईरान सीमा पर लगी भीषण आग में सैकड़ों ईंधन टैंकर जल गए। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के गवर्नर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस्लाम कला सीमा शुल्क टर्मिनल और उसके आसपास की उपग्रह से ली गयी तस्वीरों में भारी तबाही स्पष्ट दिखती है। एपी द्वारा उन तस्वीरों के विश्लेषण में तबाही का मंजर दिखता है।

यह आग शनिवार को एक ईंधन टैंकर में विस्फोट होने के बाद लगी थी और आग की लपटों को करीब तीन दिन तक नियंत्रित नहीं किया जा सका। विस्फोट के कारण का अब तक पता नहीं लग सका है।

प्लेनेट लैब्स इंक से प्राप्त उपग्रह तस्वीरों में सीमा पर अफगानिस्तान की ओर जले हुए सैकड़ों टैंकरों के अवशेष दिखते हैं। आमतौर पर वहां दोनों देशों की ओर से सैकड़ों टैंकर पहुंचते हैं।

विस्फोट के कारण आग लगने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए। इस आग की चपेट में सैकड़ों ट्रक आ गए जो वहीं खड़े थे। अधिकारियों के अनुसार उस समय वहां करीब 2,500 ट्रक थे।

अधिकारियों के अनुसार सरकार द्वारा कर में वृद्धि किए जाने के खिलाफ दो सप्ताह से ट्रकों की हड़ताल चल रही थी और इस वजह से वहां बड़ी संख्या में ट्रक एकत्र थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला