लाइव न्यूज़ :

दुबई के विशाल बंदरगाह पर जहाज में भीषण विस्फोट, शहर की इमारतें हिलीं

By भाषा | Updated: July 8, 2021 08:27 IST

Open in App

दुबई, आठ जुलाई (एपी) दुबई में दुनिया के सबसे बड़े बंदरगाहों में शामिल जेबेल अली बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में बुधवार देर रात एक भीषण विस्फोट हुआ जिससे शहर के व्यावसायिक क्षेत्र के आसपास के इलाकों में इमारतें हिल गयीं।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अरब प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित सबसे व्यस्त जेबेल अली बंदरगाह पर एक जहाज में आग लग गयी। विस्फोट के बाद बंदरगाह से करीब 25 किलोमीटर दूर तक इमारतों और घरों की दीवारों में कंपन महसूस किया गया।

उन्होंने बताया कि तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अमेरिका के बाहर अमेरिकी युद्धपोतों के लिए भी यह सबसे व्यस्त बंदरगाह है।

विस्फोट के करीब ढाई घंटे बाद दुबई नागरिक सुरक्षा दल ने बताया कि उन्होंने आग पर काबू पा लिया है और ‘‘शीतलन प्रक्रिया’’ जारी है। अधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई फुटेज में दमकल कर्मी विशाल शिपिंग कंटेनरों में आग बुझाते नजर आ रहे हैं।

दुबई के अधिकारियों ने कहा कि यह एक छोटा जहाज था, जिसमें 130 कंटेनर तक आ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल