लाइव न्यूज़ :

लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण विस्फोट, पूरा शहर हिला, सामने आया खौफनाक वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 4, 2020 22:43 IST

Huge explosion in Lebanon's capital Beirut: लेबनान की राजधानी बेरूत में हुई इस भीषण विस्फोट की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बेरूत के पोर्ट इलाके में हुए इस विस्फोट को शहर के बड़े हिस्से में महसूस किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलेबनान के मीडिया ने विस्फोट के बाद मलबे में दबे लोगों की तस्वीरें भी जारी की है। लेबनान की स्थानीय मीडिया के अनुसार यह धमाका बेरूत पोर्ट पर हुई। धमका इतना जबरदस्त था कि इमारतें हिलने की भी खबर है।

बेरूत: लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार (4 अगस्त) को भीषण विस्फोट हुआ। जिसमें 73 लोगों की मौत हो गई है और बताया जा रहा है कि 3,700 लोग घायल हैं। लेबनानी रेडक्रॉस का कहना है कि इस विस्फोट से जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

दोपहर के वक्त हुए विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ लोगों की मौत भी हुई है और सैकड़ों को लोग घायल हो गए हैं।निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट बेरूत के पत्तन के आसपास हुआ और इससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ।

बेरूत पत्तन के निकट मौजूद एसोसिएट प्रेस के एक फोटोग्राफर ने लोगों को जमीन पर जख्मी हालत में देखा। साथ ही मध्य बेरूत में भारी तबाही देखी। कुछ स्थानीय टीवी स्टेशन ने अपनी खबर में कहा कि विस्फोट बेरूत के पत्तन में उस इलाके में हुआ जहां पटाखे रखे जाते थे। 

हालांकि विस्फोट किस वजह से हुआ फिलहाल इसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

 बेरूत के पोर्ट इलाके में हुए इस भीषण विस्फोट को शहर के बड़े हिस्सों में महसूस किया गया है। शहर के कई इलाकों में बिजली भी चली गई है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस तरह के दो धमाके हुए हैं। एक पोर्ट इलाके में और एक शहर के अंदर हुआ है।

विस्फोट इतना जोरदार था कि  लगभग पूरे शहर की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है। सोशल मीडिया पर इस विस्फोट के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला