लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका तट पर जहाज में आग लगने से पर्यावरण को भारी क्षति हुई: संयुक्त राष्ट्र कार्यालय

By भाषा | Updated: June 20, 2021 13:18 IST

Open in App

कोलंबो, 20 जून (एपी) श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र की प्रतिनिधि ने कहा है कि कोलंबो में समुद्र तट पर रसायन से लदे एक जहाज में आग लग जाने के बाद उसके डूबने से समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में खतरनाक पदार्थों के घुलने से ‘‘पृथ्वी को भारी क्षति’’ पहुंची है।

मालवाहक जहाज ‘एक्स-प्रेस पर्ल’ पर सिंगापुर का झंडा लगा था। एक महीने पहले ही जहाज में आग लग गयी थी, जो बृहस्पतिवार को डूब गया। इससे संभावित पर्यावरणीय आपदा को लेकर चिंताएं बढ़ गयी हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रयास में सहयोग कर रहा है और क्षति के आकलन, मलबों को निकालने के काम और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के प्रयास में श्रीलंका की मदद कर रहा है।

श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर हना सिंगर हम्दी ने कहा, ‘‘समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में खतरनाक और हानिकारक सामग्री के घुलने से जो पर्यावरणीय आपात स्थिति पैदा हुई है उससे धरती को गंभीर क्षति हुई है। इससे तटीय क्षेत्र के लोगों के जीवन और आजीविका पर असर पड़ेगा।’’

यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा मुहैया कराई गई संयुक्त राष्ट्र की तेल एवं रसायन विशेषज्ञों की टीम को श्रीलंका भेजा गया है। श्रीलंका ने आग बुझाने के प्रयास के दौरान खर्च को लेकर एक्स-प्रेस फीडर्स को चार करोड़ डॉलर का अंतरिम दावा पेश किया है। जहाज में 20 मई को आग लगी थी। श्रीलंका नौसेना का मानना है कि आग जहाज में मौजूद रसायन के चलते लगी थी जिसमें 25 टन नाइट्रिक एसिड और अन्य रसायन थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला