लाइव न्यूज़ :

मिस्र स्वेज नहर में एक संकीर्ण मार्ग पर विशाल कंटेनर जहाज फंसा, समुद्र में लगा जाम

By भाषा | Updated: March 24, 2021 17:05 IST

Open in App

दुबई, 24 मार्च (एपी) मिस्र की स्वेज नहर में एक विशाल कंटेनर जहाज के फंसने से समुद्र में जाम लग गया है।

इस कंटेनर को दुनिया के सबसे विशाल मालवाहक कंटेनर जहाज में से एक माना जाता है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस के कारण पहले से प्रभावित वैश्विक नौवहन प्रणाली के लिए यह एक और बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

‘एमवी एवर गीवन’ पनामा-ध्वजयुक्त कंटेनर जहाज जो एशिया और यूरोप के बीच चलता है, मंगलवार को एक संकीर्ण मानव निर्मित जलमार्ग में फंस गया, जो महाद्वीपीय अफ्रीका को सिनाई प्रायद्वीप से विभाजित करता है।

जहाज के इस तरह फंसने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

‘एवरग्रीन मरीन कोर’ ने हालांकि एक बयान में बताया कि तेज हवाओं के कारण ऐसा हुआ, लेकिन उसका एक भी कंटेनर डूबा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना