लाइव न्यूज़ :

हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन ने बृहस्पति के चंद्रमा गैनीमेड पर जलवाष्प की मौजूदगी का प्रथम साक्ष्य जुटाया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 जुलाई खगोल वैज्ञानिकों ने नासा के हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन से बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा गैनीमेड के वायुमंडल में जलवाष्प की मौजूदगी का प्रथम साक्ष्य जुटाया है।

उन्होंने इस खोज के लिए दूरबीन के नये और पुराने आंकड़ों के समूह का इस्तेमाल किया। सोमवार को 'नेचर एस्ट्रोनॉमी’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक जलवाष्प उस वक्त बनता है जब चंद्रमा की सतह पर बर्फ ठोस से गैस में तब्दील होता है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि पूर्व के अध्ययनों में इस बारे में परिस्थितजन्य साक्ष्य दिये गये थे कि सौरमंडल के सबसे बड़े चंद्रमा (प्राकृतिक उपग्रह) गैनीमेड पर पृथ्वी के सभी समुद्रों से कहीं अधिक जल है।

नासा के मुताबिक हालांकि, वहां तापमान इतना कम है कि सतह पर मौजूद जल ने जम कर ठोस रूप ले लिया है। खगोल वैज्ञानिकों ने जलवाष्प की मौजूदगी का पता लगाने के लिए हब्बल के पिछले दो दशकों के साक्ष्यों का फिर से विश्लेषण किया।

हब्बल की अंतरिक्ष दूरबीन इमेजिंग स्पेक्ट्रोग्राफ ने 1998 में गैनीमेड की प्रथम पराबैंगनी (यूवी) तस्वीरें ली थी, जिसमें विद्युतीय गैस के रंगबिरंगे रिबन का पता चला था और इससे गैनीमेड का कमजोर चुंबकीय क्षेत्र होने के बारे में और जानकारी मिली थी।

इस यूवी खोज को आणविक ऑक्सीजन (ओ2) की मौजूदगी में और अधिक विश्लेषण किया गया। स्टॉकहोम,स्वीडन के केटीएच रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लॉरेंज रोथ के नेतृत्व वाली टीम ने जलवाष्प की मौजूदगी से जुड़ी खोज पर काम किया।

इस नयी खोज से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के आगामी अभियान जूपिटर आईसी मून एक्सप्लोर (2022) के लिए एक अग्रदृष्टि मिल गई है। रोथ ने कहा, ‘‘हमारे नतीजों से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के इस नये अभियान में अपने अंतरिक्ष यान के उपयोग की योजनाएं बनाने में काफी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...