लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में एचएसएस के स्वयंसेवियों ने टीकाकरण कार्यक्रम में दिया योगदान

By भाषा | Updated: June 8, 2021 12:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जून अमेरिका में एक हिंदू गैर लाभकारी संगठन के सैंकडों स्वयंसेवियों ने कोविड-19टीकाकरण कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें देश के 27 राज्यों और 198 शहरी केन्द्रों में लाखों लोगों को टीके की खुराक दी गई।

संगठन ने यह जानकारी दी। देश में अब तक 17 करोड़ 10लाख लोगों को टीके की पहली खुराक वहीं 13 करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। इस विशाल अभियान के लिए देश में बड़ी संख्या में स्वयंसेवियों ने योगदान दिया।

सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) के स्वयंसेवियों ने पूरे जोश के साथ टीकाकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसमें देश के 27 राज्यों और 198 शहरी केन्द्रों में लाखों लोगों को टीके की खुराक दी गई।

एचएसएस के स्वयंसेवियों ने अपने समुदाय में ‘‘टीका सेवा’’ भी दी।

बयान के अनुसार इसका मुख्य उद्देश्य टीके की पहुंच सभी तक सुनिश्चित करना और यह सुनिश्चित करना है कि सभी सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें। इसमें कहा गया कि उसके स्वयंसेवी सुमदायों तक पहुंचे, टीकाकरण के संबंध में जागरुकता फैलाई और उन्होंने क्षेत्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में टीकाकरण केन्द्रों की मदद की।

फिलाडेल्फिया में ‘फेमा रीजन तीन’ के सहयोग से संगठन ने ‘फेमा के साथ सेवा’ अभियान शुरू किया था। इसमें 25 स्थानीय भारतीय संगठनों और हिंदू मंदिरों के स्वयंसेवियों ने पंजीकरण, लोगों की जांच, निश्क्तजनों की मदद और टीकाकरण के बाद की स्थितियों को देखने आदि के काम में योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब