लाइव न्यूज़ :

एचएसएस ने अमेरिका में हिंदुत्व पर सम्मेलन कराने की निंदा की

By भाषा | Updated: September 9, 2021 13:03 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ सितंबर अमेरिका में हिंदुत्व पर होने जा रहे एक सम्मेलन की निंदा करते हुए एक प्रमुख हिंदू संगठन की अमेरिकी शाखा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हिंदे विरोधी घृणा बढ़ाते हैं और पश्चिमी देशों में इस समुदाय के खिलाफ हिंसा को भड़काते हैं। उसने सम्मेलन के सह-प्रायोजकों से ऐसे कार्यक्रमों के लिए अपने संस्थानों का समर्थन वापस लेने और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना बंद करने का अनुरोध किया।

हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस), यूएसए ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ‘‘वैश्विक हिंदुत्व को खत्म करने’’ विषय पर तथाकथित सम्मेलन भारतीय राजनीतिक कार्यकर्ता आयोजित कर रहे हैं जिसमें कम्युनिस्ट पार्टी के कई सदस्य शामिल हैं और अमेरिकी अकादमिक संस्थानों में कुछ विभागों और लोगों ने इसका समर्थन किया है।

उसने कहा, ‘‘हम ऐसे कार्यक्रमों की कड़ी निंदा करते हैं जो हिंदुओं से घृणा की भावना को बढ़ावा देते हैं तथा पश्चिम देशों में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी के खिलाफ हिंसा को भड़काते हैं।’’

10-12 सितंबर को होने वाले तीन दिन के इस सम्मेलन पर अमेरिका में हिंदू समुदाय ने आक्रोश जताया है। दुनियाभर के हिंदू समुदाय के सदस्यों ने सम्मेलन के आयोजकों द्वारा हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के इस आह्वान पर निराशा जतायी है।

सम्मेलन के आयोजकों ने एक बयान में कहा कि वह सम्मेलन करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पहचान उजागर न करने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल