लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में एचपीसीएल के संयंत्र में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:26 IST

Open in App

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), 25 मई शहर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के तेल शोधन संयंत्र में मंगलवार को भीषण आग लग गयी लेकिन उसे कुछ ही घंटों के अंदर बुझा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

संयंत्र के बाहर एक पाइपलाइन में अपराह्न करीब तीन बजे आग लगी देखी गयी। इस इकाई में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) से ईंधन बनाया जाता है।

एचपीसीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘तत्काल सुरक्षा उपायों और अग्नि शामक यंत्रों का इस्तेमाल किया गया। आग बुझा ली गयी है। कोई हताहत नहीं हुआ है और लोगों को कोई खतरा नहीं है।’’

आग के कारण क्रूड डिस्टिलेशन इकाई (सीडीयू) को कुछ दिन के लिए बंद करना पड़ सकता है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी ट्वीट किया, ‘‘विशाखापत्तनम में एचपीसीएल शोधन संयंत्र में लगी आग बुझा ली गयी है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।’’

विशाखापत्तनम के जिलाधिकारी वी. विनय चांद ने कहा कि आग पर तत्काल काबू पा लिया गया और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

एचपीसीएल के दलों के अलावा पूर्वी नौसैनिक कमान और आंध्र प्रदेश राज्य आपदा मोचन तथा अग्निशमन विभाग की टीमों ने आनन-फानन में मोर्चा संभालकर आग को काबू में कर लिया।

आग लगने के बाद तत्काल आपातकालीन सायरन बज गया जिसके बाद कर्मचारी संयंत्र से बाहर निकले।

कुछ कर्मचारियों ने बताया, ‘‘विस्फोट जैसी जोरदार आवाज आई और भयावह आग दिखाई दी। सायरन बजने लगे और हम सब सुरक्षित बाहर आ गये।’’

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग को बुझा लिया गया है। शीतलन प्रक्रिया जारी है। संयंत्र में अन्य कार्य सामान्य तरीके से चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला