लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस किस तरह उत्परिवर्तन करता है, वैज्ञानिकों ने पता लगाया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:19 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, चार फरवरी वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस में उत्परिवर्तन के एक प्रतिरूप की पहचान की है जिसकी वजह से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी एंटीबॉडी को चकमा देने में सफल रहता है।

इस अध्ययन में यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे।

अनुसंधानकर्ताओं ने अध्ययन के परिणामों में कहा है कि कोरोना वायरस अपने ‘जीनेटिक’ क्रम के ऐसे कुछ चुनिंदा हिस्सों को मिटा देता है जो इसकी स्पाइक प्रोटीन के आकार से संबंधित हैं।

‘स्पाइक प्रोटीन’ कोरोना वायरस का वह हिस्सा है जो इसे मेजबान कोशिकाओं को संक्रमित करने में सक्षम बनाता है और यह वायरस का वह हिस्सा भी है जिसके खिलाफ शरीर एंटीबॉडी उत्पन्न करता है।

अध्ययन के परिणाम ‘साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने विश्व के कई हिस्सों से एकत्र किए गए स्पाइक प्रोटीन के लगभग 1,50,000 जीन अनुक्रमों का अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस में उत्परिवर्तन के एक प्रतिरूप की पहचान की जिसकी वजह से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी एंटीबॉडी को चकमा देने में सफल रहता है।

उन्होंने कहा कि अध्ययन के दौरान कम से कम नौ दृष्टांत मिले जहां कोविड रोगियों में इस तरह के स्वरूप उत्पन्न हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...