लाइव न्यूज़ :

यमन के एक शहर में हूती विद्रोहियों ने दागी मिसाइल, तीन की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:53 IST

Open in App

काहिरा, 29 जून यमन सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि हूती विद्रोहियों ने सरकार के कब्जे वाले एक शहर में दो मिसाइलें दागी जिससे एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय गवर्नर के प्रेस सचिव अली अल घुलिसी के अनुसार, मिसाइलें मारिब शहर के पास रवधा में गिरीं।

उन्होंने कहा कि हमले में दो बच्चों समेत कम से कम 10 लोग घायल हो गए। हूती प्रवक्ता ने इस हमले के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। यमन, वर्ष 2014 से गृह युद्ध की विभीषिका झेल रहा है जिसमें अब तक 1,30,000 लोग मारे जा चुके हैं और विश्व का सबसे बड़ा मानवता संकट पैदा हो गया है।

मंगलवार को उसी क्षेत्र में मिसाइलें गिरी जहां इस महीने एक अन्य हमले में हूती विद्रोहियों द्वारा एक मिसाइल दागी गई थी और विस्फोटकों से लदा एक ट्रक एक पेट्रोल पंप से टकराया था। इस घटना में 21 लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब