लाइव न्यूज़ :

मोदी के सम्मान में ह्यूस्टन में होगा ‘हाउडी, मोदी’ कार्यक्रम, 50 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 27, 2019 11:04 IST

ह्यूस्टन स्थित ‘टेक्सास इंडिया फोरम’ 22 सितंबर को एनआरजी स्टेडियम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक सामुदायिक सम्मेलन आयोजित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘‘हाउडी, मोदी!’’ नाम के इस कार्यक्रम में 50,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। । यह भारतीय अमेरिकियों और भारत के मित्रों की सबसे बड़ी सभा होगी।

ह्यूस्टन, 27 जुलाईः ह्यूस्टन स्थित ‘टेक्सास इंडिया फोरम’ 22 सितंबर को एनआरजी स्टेडियम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक सामुदायिक सम्मेलन आयोजित करेगा। ‘एनआरजी स्टेडियम’ अमेरिका के सबसे बड़े पेशेवर फुटबॉल स्टेडियमों में से एक है। गैर लाभकारी संगठन टेक्सास इंडिया फोरम ने पुष्टि की कि ‘‘हाउडी, मोदी!’’ नाम के इस कार्यक्रम में 50,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के लिए ‘‘स्वागत साझेदार’’ के तौर पर 650 से अधिक सामुदायिक संगठन पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं। आयोजकों ने स्वागत साझेदारों को हस्ताक्षर करने के लिए शनिवार तक का समय बढ़ा दिया है और उन्हें अपने सदस्यों के लिए विशेष निशुल्क पास मिलेंगे। इस आयोजन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और मोदी का संबोधन होगा। ह्यूस्टन में जाने माने भारतीय समुदाय के नेता जुगल मलानी को ‘‘हाउडी, मोदी!’’ आयोजक समिति का संयोजक नामित किया गया है।

मलानी ने कहा कि हम प्रख्यात एनआरजी स्टेडियम में यह सम्मेलन आयोजित करने को लेकर उत्साहित हैं। यह भारतीय अमेरिकियों और भारत के मित्रों की सबसे बड़ी सभा होगी। इस कार्यक्रम की टैगलाइन ‘‘साझा सपने, उज्ज्वल भविष्य’’ आम आकांक्षाओं को पूरा करने के इरादे को दर्शाता है और यह आकांक्षा अमेरिका तथा भारत के महान लोकतंत्र को एक साथ लाना है।

कार्यक्रम में भाग लेना निशुल्क होगा लेकिन इसके लिए पास की जरुरत होगी, जिसे www.howdymodi.org वेबसाइट पर पंजीकरण करके हासिल किया जा सकता है। यह प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की ह्यूस्टन की पहली यात्रा होगी। कई वर्षों पहले जब मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव थे तब वह स्टैफोर्ड में बीएपीएस मंदिर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम के सिलसिले में ह्यूस्टन आए थे। ह्यूस्टन इलाके में बड़ी संख्या में मोदी समर्थक रहते हैं और सैकड़ों स्वयंसेवक विदेशों से भारत में उनके चुनावी अभियानों में मदद करते रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा