लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में ह्यूस्टन के डाकघर का नामकरण सिख पुलिस अधिकारी के नाम पर

By भाषा | Updated: December 22, 2020 09:23 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 दिसंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कानून पर हस्ताक्षर किया जिसके तहत टेक्सास में एक डाकघर का नामकरण दिवंगत सिख पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर पर होगा। एक साल पहले ह्यूस्टन में यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान धालीवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि ट्रंप ने टेक्सास के ह्यूस्टन में 315 एडिक्स होवेल रोड पर स्थित डाक घर का नाम डिप्टी संदीप सिंह धालीवाल पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग करने से संबंधित कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

अमेरिका में भारतवंशी के नाम पर अब तक दो डाकघरों के नाम रखे गए हैं। इससे पहले 2006 में दक्षिणी कैलिफोर्निया में पहले भारतवंशी सांसद दलिप सिंह सौंद के नाम पर डाकघर का नामकरण किया गया था।

प्रतिनिधि सभा और सीनेट ने इस संबंध में हाल में विधेयक को पारित किया था। टेक्सास के सांसद टेड क्रूज ने सीनेट में कहा था कि धालीवाल नायक और मागदर्शक थे जिनके काम से सिखों और धार्मिक अल्पसंख्यकों की पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

धालीवाल की 27 सितंबर 2019 को ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गयी थी। भारत में जन्मे धालीवाल अपने अभिभावकों के साथ ह्यूस्टन चले गए थे।

हैरिस काउंटी के कानून प्रवर्तन कार्यालय में तैनात धालीवाल टेक्सास के पहले भारतवंशी सिख थे जिन्हें पगड़ी पहनने और दाढ़ी रखने समेत अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए ड्यूटी निभाने की छूट दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब