लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद ने डोनाल्ड ट्रम्प की ‘नस्लीय टिप्पणी’ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव किया पारित

By भाषा | Updated: July 17, 2019 09:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देडेमोक्रेट महिला सांसदों ने ट्रम्प की टिप्प्णी को लेकर आलोचना कीट्रम्प ने कहा था कि इन चारों को अपनी ‘‘उजड़े और अपराधग्रस्त’’ देशों में वापस चले जाना चाहिये

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ‘‘नस्लीय टिप्पणी’’ के खिलाफ मंगलवार को निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 235 डेमोक्रेटिक सांसदों के अलावा चार रिपब्लिकन और एक निर्दलीय सांसद ने भी वोट किया। प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत में है। प्रस्ताव में राष्ट्रपति ट्रम्प की नस्लीय टिप्पणियों की कड़ी निंदा की गई है, जिसमें कहा गया कि इस टिप्पणी ने नए अमेरिकियों और अश्वेत लोगों के प्रति डर और नफरत को बढ़ाया है। 

नस्लवाद के मुद्दे पर भिड़े ट्रम्प और डेमोक्रेट

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बहुमत का आंकड़ा रखने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक प्रस्ताव पेश कर पार्टी की चार अश्वेत महिला सांसदों को ‘‘नस्लवादी’’ बताने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट की आलोचना की है। विपक्षी नेताओं और राष्ट्रपति के बीच इस मुद्दे पर लगातार विवाद हो रहा है। बीते कुछ दिनों से यह मुद्दा देश में छाया हुआ है। ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी की चार महिला सांसदों के खिलाफ कई ट्वीट किये थे। दिन के आखिर में डेमोक्रेट सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया और इन कथित नस्लवादी टिप्पणियों की निंदा की।

डेमोक्रेट महिला सांसदों ने ट्रम्प की टिप्प्णी को लेकर आलोचना की

चौतरफा आलोचनाओं से बेपरवाह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी चार अश्वेत अमेरिकी महिला सांसदों के ‘‘तुरंत’’ देश छोड़ने की मांग से एक कदम आगे जाते हुये दावा किया कि ‘‘कई लोग उनसे सहमत’’ हैं। राजधानी में इन चार सांसदों ने पलतटवार करते हुये इस बात को एक ऐसी टिप्पणी करार दिया जो बाहरी व्यक्तियों से डरने वाली (जेनोफोबिक) और कट्टर किस्म की है। इन सांसदों ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की । 

ट्रम्प ने कहा था कि इन चारों को अपनी ‘‘उजड़े और अपराधग्रस्त’’ देशों में वापस चले जाना चाहिये। ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘मुझे इसकी परवाह नहीं क्योंकि कई लोग मुझसे सहमत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वैसे, कई लोगों ने इसे पसंद किया।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल