लाइव न्यूज़ :

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति चुनाव के एक दिन बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: October 10, 2021 18:47 IST

Open in App

प्राग, 10 अक्टूबर (एपी) चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमान को संसदीय चुनाव के एक दिन बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें ऐसे वक्त में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जब नयी सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका है।

प्राग के सैन्य अस्पताल ने पुष्टि की कि जेमान को लैनी में राष्ट्रपति आवास से यहां लाया गया है। जेमान के डॉक्टर के उनकी सेहत के बारे में जानकारी देने की संभावना हैं। उन्होंने ही राष्ट्रपति को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है।

उन्हें कुछ दिनों पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। जेमान को 14 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके कार्यालय ने बाद में इसे पहले से तय जांच बताया था। वह 2019 में भी इसी अस्पताल में चार दिनों तक भर्ती रहे थे।

राष्ट्रपति जेमान (77) धूम्रपान करते हैं और उन्हें मधुमेह भी हैं। उन्हें चलने फिरने में दिक्कत होने लगी है और वह व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

चेक गणराज्य में राष्ट्रपति के पास देश का नया प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार है। इससे पहले रविवार को जेमान ने लैनी में अपने करीबी सहयोगी प्रधानमंत्री आंद्रे बाबिस से मुलाकात की थी।

शनिवार को अरबपति बाबिस के नेतृत्व वाली एएनओ मूवमेंट पार्टी बेहद कम अंतर से संसदीय चुनाव हार गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...