लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि तालिबान वादे के मुताबिक ‘खुला, समग्र’ इस्लामिक सरकार की स्थापना करेगा : चीन

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:18 IST

Open in App

बीजिंग, 16 अगस्त चीन ने सोमवार को उम्मीद जताई कि तालिबान अफगानिस्तान में ‘‘खुले एवं समग्र’’ इस्लामिक सरकार की स्थापना के अपने वादे को निभाएगा और बिना हिंसा एवं आतंकवाद के शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण सुनिश्चित करेगा।

अफगानिस्तान की सरकार गिरने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया जताते हुए चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाताओं से बात करते हुए उम्मीद जताई कि तालिबान सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण के वादे को निभाएगा, अफगान नागरिकों और विदेशी राजदूतों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेगा।

अमेरिका समर्थित अफगान सरकार के गिरने के बाद तालिबान के आतंकवादियों ने रविवार को काबुल पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए। इससे अमेरिका एवं इसके सहयोगियों द्वारा युद्धगस्त देश में सुधार लाने के दो दशकों का प्रयास भी खत्म हो गया।

अमेरिका, भारत और यूरोपीय संघ सहित काबुल में स्थित अधिकतर दूतावास अपने कर्मचारियों को बाहर निकाल रहे हैं, वहीं हुआ ने कहा कि चीन का दूतावास अपने राजदूत एवं कुछ कर्मचारियों के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि चीन के अधिकतर नागरिक अफगानिस्तान से बाहर जा चुके हैं।

हुआ ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। हम अफगानिस्तान के लोगों की इच्छा एवं विकल्प का सम्मान करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में 40 वर्षों से युद्ध चल रहा है। युद्ध को रोकने और शांति स्थापित करने की चाहत तीन करोड़ अफगान नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तथा क्षेत्रीय देशों को भी है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने अफगान तालिबान का कल का बयान देखा जिसमें उन्होंने कहा है कि युद्ध खत्म हो गया और वे खुला तथा समग्र इस्लामिक सरकार बनाने के लिए विचार-विमर्श शुरू करेंगे और अफगान नागरिकों तथा विदेशी दूतों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण, हिंसा और आतंकवाद को रोकने के लिए इसे लागू किया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि लोग युद्ध से मुक्त हों और अपने नए घर बनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला