लाइव न्यूज़ :

भारत के लिए अमेरिका का राजदूत नामांकित होने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं : गार्सेटी

By भाषा | Updated: July 10, 2021 08:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा भारत के लिए देश का राजदूत नामांकित किए जाने पर लॉस एंजिलिस के महापौर एरिक गार्सेटी ने कहा है कि वह नामांकन स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और जिस तरह उन्होंने शहर की सेवा की, वह उसी जोश, प्रतिबद्धता और प्रेम के साथ अपनी नयी भूमिका भी निभाएंगे।

सीनेट से उनके नाम की पुष्टि होने पर गार्सेटी (50) पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में भारत के लिए अमेरिका के राजदूत रहे केनेथ जस्टर का स्थान लेंगे। इस सप्ताह के शुरू में जस्टर को विदेश मामलों पर परिषद में प्रतिष्ठित सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया।

बाइडन प्रशासन द्वारा नामांकित किए जाने की घोषणा के बाद गार्सेटी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘आज राष्ट्रपति ने भारत के लिए अमेरिका के राजदूत के तौर पर सेवा के वास्ते मेरे नाम की घोषणा की। नयी भूमिका में सेवा के लिए उनके नामांकन प्रस्ताव को स्वीकार कर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’

गार्सेटी के अलावा व्हाइट हाउस ने कई अन्य राजदूतों के नामांकन की भी घोषणा की। व्हाइट हाउस ने कहा कि एरिक एम गार्सेटी 2013 से लॉस एंजिलिस शहर के महापौर रहे हैं। इसके अलावा वह 12 साल नगर परिषद के सदस्य तथा परिषद अध्यक्ष भी रहे हैं।

बाइडन ने डेनिस कैम्पबेल बाउर को मोनाको के लिए दूत, पीटर डी हास को बांग्लादेश के लिए और बर्नाडेट एम. मीहान को चिली के लिए शीर्ष राजनयिक के तौर पर नामांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब