लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक सांसदों ने इस्तीफे की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 11, 2020 18:09 IST

Open in App

हांगकांग, 11 नवंबर (एपी) हांगकांग की सरकार द्वारा लोकतंत्र समर्थक चार सांसदों को अयोग्य करार देने के बाद बड़ी संख्या में लोकतंत्र समर्थक सांसदों ने इस्तीफे की घोषणा की।

बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में लोकतंत्र समर्थक गुट ने अपने फैसले की जानकारी दी। यह संवाददाता सम्मेलन हांगकांग सरकार द्वारा चार लोकतंत्र समर्थक सांसदों अल्विन युंग, डेनिस क्वॉक, क्वॉक का-की, केनिथ ल्यूंग को आयोग्य करार दिए जाने के कुछ घंटे बाद हुआ।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति की मंगलवार और बुधवार को हुई बैठक के बाद ये सांसद अयोग्य करार दिए गये हैं। इस बैठक में उन लोगों को अयोग्य ठहराने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया जो शहर की स्वतंत्रता की बात करते हैं या शहर के ऊपर चीनी संप्रभुता को स्वीकारने से इनकार करते हैं तथा ऐसे काम करते हैं जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होता है या फिर शहर के मामलों में बाहरी ताकतों से हस्तक्षेप की मांग करते हैं।

लोकतंत्र समर्थक गुट के संयोचक वु चाई-वाई ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम आज अपने पदों से इस्तीफा देंगे क्योंकि हमारे सहयोगी और सहकर्मियों को सरकार के निर्मम कदम के जरिए अयोग्य करार दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भले ही लोकतंत्र की लड़ाई में हमें निकट भविष्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा लेकिन हम कभी यह लड़ाई छोडेंगे नहीं।’’

वु ने कहा कि लोकतंत्र समर्थक सांसद बृहस्पतिवार अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल