लाइव न्यूज़ :

हांगकांग प्रदर्शन: एक कलाकार पर मामला दर्ज, छात्रों ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार

By भाषा | Updated: July 5, 2019 15:41 IST

पुन को हिरासत में रखा गया है और दोषी साबित होने पर उन्हें 10 साल तक की कैद हो सकती है।

Open in App

हांगकांग में शुक्रवार को एक कलाकार के खिलाफ एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने और आपराधिक क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। हांगकांग में विवादित प्रत्यर्पण कानून के विरोध में सरकार के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन को लेकर किसी प्रदर्शनकारी के खिलाफ दर्ज यह पहला मामला है।अधिकारियों ने अर्ध-स्वायत्त शहर की बीजिंग समर्थित सरकार के लिए संकट उत्पन्न करने वाले लोगों को सलाखों के पीछे डालने का संकल्प लिया है। शहर के पुलिस मुख्यालय को 21 जून को जाम करने के ओराप में पुन हो-चीयू (31) को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। उस पर छह घंटे के घेराव के दौरान मुख्यालय के बाहर पुलिस पर अंडे फेंकने जैसे उच्छृंखल व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है।पुन को हिरासत में रखा गया है और दोषी साबित होने पर उन्हें 10 साल तक की कैद हो सकती है। इस बीच ‘एपी’ की एक खबर के अनुसार हांगकांग के छात्रों ने नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक करने से इनकार कर दिया।हांगकांग के दो विश्वविद्यालयों के छात्रों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने नेता कैरी लैम के हालिया प्रदर्शन पर बातचीत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। छात्र नेताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लैम इसको लेकर ईमानदार रही हैं। उनके कार्यालय ने छात्रों को बंद कमरे में बैठक के लिए आमंत्रित किया लेकिन छात्रों का कहना है कि कोई भी बैठक सार्वजनिक तौर पर की जानी चाहिए, जिसमें व्यापक प्रतिनिधित्व शामिल हो। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल