लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में मुख्यभूमि चीन में रह रहे हांगकांग वासी भी कर सकेंगे मतदान

By भाषा | Updated: November 23, 2021 11:43 IST

Open in App

हांगकांग, 23 नवंबर (एपी) हांगकांग के अधिकारी मुख्यभूमि चीन से लगती सीमा पर मतदान केंद्र बनाएंगे ताकि वहां रहने वाले हांगकांग के लोग आगामी चुनाव में मतदान कर सकें। शहर के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हांगकांग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लाम ने कहा कि विधायिका चुनाव 19 दिसंबर को होने वाले हैं। मुख्यभूमि चीन में रह रहे हांगकांग के स्थायी निवासी इस दिन सीमा पार करके शहर में आ सकेंगे और विशेष मतदान केंद्रों पर मतदान कर सकेंगे।

लाम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मतदान के बाद उन लोगों को तत्काल लौटना होगा, उन्हें मुख्यभूमि चीन में कोरोना वायरस संबंधी पृथक-वास में नहीं जाना पड़ेगा। अभी हांगकांग से मुख्यभूमि चीन में जाने वाले लोगों को कम से कम 14 दिन पृथक-वास में रहना होता है।

हांगकांग में चुनाव संबंधी कानूनों में बदलाव के बाद यह पहले विधायिका चुनाव हैं जिनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बीजिंग के वफादार ‘‘देशभक्तों’’ का ही शहर पर नियंत्रण हो। जिन सीटों पर सीधे निर्वाचन होता है उनकी संख्या कम कर दी गई है और ज्यादातर सांसदों का चयन एक बीजिंग समर्थक समिति द्वारा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला