लाइव न्यूज़ :

हांगकांग: प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर किया कब्जा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

By भाषा | Updated: August 4, 2019 01:43 IST

Open in App

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को लोकप्रिय पर्यटन जिले सिम शा सुई में बैरिकेड लगा दिए और कुछ देर के लिए अहम सुरंग को बाधित कर दिया। शनिवार की शाम को प्रदर्शनकारियों ने लोकप्रिय खरीदारी और पर्यटन जिले सिम शा सुई में कई जगह अवरोधक लगा लगा दिए। इसी स्थान पर कई लग्जरी मॉल और होटल हैं जिन्होंने प्रदर्शनकारियों की वजह से अपने दरवाजों को बंद कर लिया।

गौरतलब है कि दक्षिण चीन के अर्द्ध स्वायत्त आर्थिक केंद्र में करीब दो महीने से प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन लोकतांत्रिक सुधारों की मांग के आंदोलन में तब्दील हो चुका है। प्रदर्शनकारियों ने चीन से जोड़ने वाली तीन सुरंगों में से एक को बंद कर दिया जिस वजह से बड़े पैमाने पर यातायात बाधित हुआ। हालांकि आधे घंटे बाद उन्हें हटा लिया गया।

पुलिस ने एक बयान में प्रदर्शनकारियों से अवैध हरकतों को बंद करने का आह्वान किया और लोगों से उस इलाके में न जाने को कहा। 36 साल के प्रदर्शनकारी अह किट ने कहा कि जितना सरकार हमें दबाएगी उतना हम बाहर आएंगे। जबतक सरकार हमारी मांगों को नहीं मान लेती है तब तक हम प्रदर्शन जारी रखेंगे।

हांगकांग और बीजिंग में अधिकारियों ने इस हफ्ते कड़ा रूख अपनाने के संकेत दिए हैं और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया है। चीनी सेना ने कहा है कि अगर उससे कहा गया तो वह ‘असहनीय’ अशांति को कुचलने के लिए तैयार है। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और अगले हफ्ते कई रैलियां और प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

शनिवार शाम को प्रदर्शनकारियों ने एक खंभे पर लगे चीनी झंडे को फाड़ दिया। वहीं सरकार समर्थक लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया है जिसके बाद 45 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल, हांगकांग की मुख्य कार्यकारी प्रत्यर्पण विधेयक को ठंडे बस्ते में डालने के अलावा कई रियायतें देने को राजी हो गई हैं। 

हांगकांग पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

हांगकांग पुलिस ने लोकप्रिय पर्यटन स्थल में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। चीन की सख्त चेतावनियों के बावजूद इस अंतरराष्ट्रीय आर्थिक केंद्र में हिंसा हो रही है। शनिवार को लगातार नौवे सप्ताहांत को हिंसा हुई है। यह सिम शा सुई में हुई है। इस इलाके में लगजरी मॉल और होटल हैं। एक थाने के पास घेराबंदी किए हुए प्रदर्शनकारियों को गैस मास्क और ढाल लिये अधिकारियों ने खदेड़ा नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पार्किंग स्थल में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और आसपास की दीवारों को रंग दिया।

पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे और फिर लाठीचार्ज किया। इसके बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चीन से जोड़ने वाली तीन सुरंगों में से एक को बंद कर दिया जिस वजह से बड़े पैमाने पर यातायात बाधित हुआ। हालांकि आधे घंटे बाद उन्हें हटा लिया गया।

हांगकांग और बीजिंग में अधिकारियों ने इस हफ्ते कड़ा रूख अपनाने के संकेत दिए हैं और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया है। चीनी सेना ने कहा है कि अगर उससे कहा गया तो वह ‘असहनीय’ अशांति को कुचलने के लिए तैयार है।

टॅग्स :चीनजी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

कारोबारPM Modi in Bhutan: पीएम मोदी की भूटान यात्रा का चीन पहलू 

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद