लाइव न्यूज़ :

हांगकांग : लोकतंत्र समर्थक जिमी लाई को 2019 में हुए प्रदर्शन के मामले में 14 माह कैद की सजा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:33 IST

Open in App

हांगकांग, 28 मई (एपी) हांगकांग में लोकतंत्र के बड़े समर्थक एवं दिग्गज मीडिया कारोबारी जिमी लाई को 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शन में उनकी संलिप्तता के मामले में शुक्रवार को 14 महीने की सजा दी गई है।

लाई और नौ अन्य पर एक अक्टूबर 2019 को हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिये लोगों को उकसाने का आरोप है। उस प्रदर्शन में हजारों लोग हांगकांग में कम होती राजनीतिक आजादी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे। सभी 10 आरोपियों ने गैर कानूनी तरीके से जमा होने का गुनाह कबूल किया।

लोकतंत्र समर्थक समाचारपत्र ‘द एपल डेली’ के संस्थापक लाई (73) को 14 महीने की सजा सुनाई गई है। वह पहले ही 2019 में गैरकानूनी तरीके से रैली करने के एक मामले में 14 महीने की सजा काट रहे हैं। दोनों मामलों की सजा मिलाकर लाई को कुल 20 महीने जेल में रहना होगा।

इन प्रदर्शनों में लगातार लोग शामिल हो रहे हैं और 1997 में ब्रिटेन से आजाद होकर चीन के नियंत्रण में आने के बाद बीजिंग को चुनौती दे रहे हैं। चीन ने वादा किया था कि हांगकांग में 50 साल तक आजादी कायम रहेगी, जो मुख्यभूमि पर देखने को नहीं मिलती।

लाई की हांगकांग में लागू विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी जांच की जा रही है, जिसे पिछले साल लागू किया गया था। चीन को आशंका है कि लाई का हांगकांग में हस्तक्षेप कर रही विदेशी ताकतों के साथ साठगांठ है।

वहीं, अन्य नौ में से पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र समर्थक अल्बर्ट हो तथा लेउंग क्वोक-हंग, ली चुक यान का 18-18 महीने की सजा हुई है। आरोप है कि इन सांसदों ने बीजिंग के थ्येनआनमन चौक पर 1989 में हुई खूनी कार्रवाई की बरसी पर कैंडल लाइट जुलूस का आयोजन किया था।

शहर में विरोध रैलियों के आयोजन के लिए जाने जाने वाले एक राजनीतिक संगठन के प्रमुख फिगो चान को भी 18 महीने की कैद सजा सुनाई गई है।

इनके अलावा, अन्य तीन कार्यकर्ताओं यिउंग सुम, स्याड हो तथा एवरी एनजी को 14-14 महीने की सजा मिली है। वहीं, रिचर्ड त्सोई और सिन चुंग-काई की सजा निलंबित कर दी गई है।

कुछ कार्यककर्ता पहले ही अन्य मामलों में दोषी ठहराए जाने की वजह से कारावास की सजा काट रहे हैं और नयी सजा मौजूदा सजा के बाद शुरू होगी।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बयान जारी कर हांगकांग के अधिकारियों से उन लोगों के खिलाफ मामले वापस लेने की अपील की, ‘‘जिन्होंने चुनाव के लिए प्रदर्शन किया या विरोधी राय व्यक्त की।’’

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने आरोप लगाते हुए कहा कि हांगकांग की चुनाव प्रणाली में ‘सुधार’ के लिए जो कानून लाया गया है, उसको लेकर अमेरिका, चीन को ‘‘ स्पष्ट रूप से बदनाम’ कर रहा है।

उन्होंने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हांगकांग में लोकतंत्र और हांगकांग के लोगों के अधिकारों की चिंता करने के बजाय वह हांगकांग की राजनीति और चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है।’’

गौरतलब है कि चीन समर्थित सदस्यों वाली हांगकांग की विधायिका ने बृहस्पतिवार को एक कानून पारित किया, जिसमें प्रत्यक्ष निर्वाचित सदस्यों की संख्या घटाने और बीजिंग समर्थित समिति द्वारा नियुक्त सदस्यों की संख्या बढ़ाने का प्रावधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात