लाइव न्यूज़ :

हांगकांग पुलिस ने वेबसाइट ‘स्टैंड न्यूज’ से जुड़े दो लोगों के खिलाफ राजद्रोह के आरोप लगाये

By भाषा | Updated: December 30, 2021 14:58 IST

Open in App

हांगकांग, 30 दिसंबर (एपी) हांगकांग पुलिस ने बृहस्पतिवार को लोकतंत्र समर्थक एक वेबसाइट से जुड़े दो लोगों के खिलाफ राजद्रोह के आरोप लगाए।

वेबसाइट ‘स्टैंड न्यूज’ ने एक दिन पहले ही कहा था कि कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी और सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद, अब उसकी वेबसाइट तथा सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई नई सामग्री नहीं डाली जाएगी और उन्हें बंद किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने एक बयान में 33 और 52 वर्षीय दो पुरुषों के खिलाफ राजद्रोह सामग्री को प्रकाशित करने की साजिश करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन दोनों की पहचान उजागर नहीं की गई।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार ‘स्टैंड न्यूज’ के संपादकों चुंग पुई-कुएन और पैट्रिक लैम के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि वे कम्पनी के खिलाफ भी राजद्रोह का मामला दर्ज करेगी।

चुंग और लैम के अलावा, गायक डेनिस हो और पूर्व सांसद मार्गरेट न्गो सहित ‘स्टैंड न्यूज’ बोर्ड के चार अन्य पूर्व सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

लोकतंत्र समर्थक समाचार पत्र ‘एप्पल डेली’ के पूर्व सम्पादक चान पुई-मैन और चुंग की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल