लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कठिन प्रतिबंधों के बीच हांगकांग की चमक खोई

By भाषा | Updated: December 7, 2021 12:29 IST

Open in App

हांगकांग, सात दिसंबर (एपी) हांगकांग का हलचल भरा महानगरीय व्यापार केंद्र अपने कड़े महामारी विरोधी नियमों के चलते विदेशी कंपनियों और घूमने-फिरने आने वाले लोगों के बीच अपनी चमक खो सकता है। इन नियमों के तहत सभी नए आगमनों के लिए 21 दिनों तक पृथक-वास में रहना अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रतिबंध आगंतुकों और व्यापार यात्रियों दोनों को हतोत्साहित कर रहे हैं और यह अर्ध-स्वायत्त चीनी क्षेत्र के सामने पहले से मौजूद चुनौतियों को बढ़ाता है जब बीजिंग पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश पर अधिक नियंत्रण बढ़ाता जा रहा है।

महीनों से, व्यापारिक मंडल अधिकारियों से पृथक-वास संबंधी कुछ प्रतिबंधों में ढील देने का आग्रह कर रहे हैं, यह कहते हुए कि शहर अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को खोने के साथ ही एक क्षेत्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में अपनी चमक खोने का जोखिम झेल रहा है।

कुछ लोग उस समय नाराज हो गए जब शहर ने जेपी मॉर्गन चेस के सीईओ जेमी डिमन को नियमों में छूट दी, जिन्होंने नवंबर में लगभग एक दिन के लिए शहर का दौरा किया था। हांगकांग के नेता कैरी लैम ने कहा कि डिमोन को अर्थव्यवस्था से संबंधित अपवाद स्वरूप छूट दी गई थी और जेपी मॉर्गन "हांगकांग में प्रमुख व्यवसाय वाला एक बहुत बड़ा बैंक है।"

अभिनेत्री निकोल किडमैन को भी छूट दी गई थी, जब उन्होंने प्रवासियों के बारे में एक टेलीविजन श्रृंखला के कुछ हिस्सों के फिल्मांकन के लिए शहर का दौरा किया था। आलोचकों और स्थानीय सांसदों से इस बात पर नाराजगी जताई कि क्या मशहूर हस्तियों को आने और पृथक-वास छोड़ देने की अनुमति दी जा रही है जबकि हांगकांग के निवासी घर लौटने के लिए महंगी कीमत चुका रहे हैं।

हांगकांग का "कोविड-शून्य" रुख मुख्य भूभाग चीन की नीति के अनुरूप है, जो देश में आ रहे मामलों को रोकने की कोशिश के तहत अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए अपने दरवाजे बंद कर रहा है।

कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया गया है, जिसकी पुष्टि शहर में कम से कम चार लोगों में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा