लाइव न्यूज़ :

हांगकांग की नेता लैम चुनाव की रिपोर्ट देने के लिए बीजिंग पहुंची

By भाषा | Updated: December 22, 2021 11:02 IST

Open in App

बीजिंग, 22 दिसंबर (एपी) हांगकांग के नेता कैरी लैम बुधवार को बीजिंग में शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर रही है ताकि उन्हें नए कानूनों के तहत हुए क्षेत्र के पहले विधायी चुनावों की रिपोर्ट दी जा सके।

यह नया कानून यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था कि सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति वफादार "देशभक्त" ही उम्मीदवार के तौर पर चुनावों में खड़े हो पाएं।

उम्मीद के मुताबिक, 90 सीटों वाली विधान परिषद के लिए रविवार के चुनाव में पार्टी समर्थित नेताओं ने जीत हासिल कीं, जिन्होंने नरमपंथियों और निर्दलीय उम्मीदवारों की घटती संख्या को मात दी।

लोकतंत्र समर्थक विपक्ष में प्रमुख हस्तियों को चुप करा दिया गया है, जेल में डाल दिया गया है या निर्वासन में रहने पर मजबूर किया गया है।

केवल 20 सीटों पर सीधे चुनाव हुआ, जबकि 40 को बीजिंग द्वारा नियुक्त समिति के सदस्यों द्वारा भरा गया, जो क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी का चयन करती है।

लैम ने 30.2 प्रतिशत मतदान के बावजूद कहा कि वह चुनाव से संतुष्ट हैं। यह 1997 में ब्रिटेन द्वारा हांगकांग को चीन को सौंपे जाने के बाद से सबसे कम मतदान है। नामांकित होने से पहले सभी उम्मीदवारों को बड़े पैमाने पर बीजिंग समर्थक समिति द्वारा जांचा गया था और अतीत में बयानों या कार्यों के आधार पर कई को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब