लाइव न्यूज़ :

हांगकांग की नेता कैरी लैम ने कहा, "मतदाताओं ने सरकार के प्रति किया असंतोष जाहिर"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 10:33 IST

पिछले सप्ताहह के अंत में हांगकांग में जिला परिषद चुनाव में लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन लोगों ने सोमवार को घोषित हुए परिणामों में अपने विरोधियों पर अभूतपूर्व बढ़त बना कर साफ कर दिया कि देश की जनता प्रदर्शनकारियों के साथ है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकतंत्र समर्थकों ने कुल 452 सीटों में से 278 सीटें पर विजय हासिल करके नया इतिहास रच दिया।12 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के पास गई हैं।

हांगकांग की बेहद अलोकप्रिय नेता कैरी लैम ने मंगलवार को स्वीकार किया कि पिछले सप्ताह के अंत में हुए चुनाव में जनता ने उनकी सरकार के प्रति असंतोष को प्रकट किया है, लेकिन उन्होंने शहर के लोकतंत्र-समर्थक आंदोलन को कोई नई रियायत नहीं दी। लैम ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रविवार को संपन्न जिला परिषद चुनाव में सरकार की कमियों सहित मौजूदा अस्थिर माहौल से निपटने और निश्चित रूप से हिंसा को समाप्त करने में लगे समय से नाखूशी को लेकर चिंता उत्पन्न की है।

मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने संकल्प लिया कि उनकी सरकार समुदाय-स्तर के चुनाव के परिणाम को गंभीरता से लेगी, जिसमें चीन समर्थक उनकी सरकार को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह अपने शासन में सुधार भी करेगी । गौरतलब है कि हांगकांग में  शहर की 452 सदस्यीय  सीटों के लिए चुनाव हुआ था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले सप्ताहह के अंत में हांगकांग में जिला परिषद चुनाव में लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन लोगों ने सोमवार को घोषित हुए परिणामों में अपने विरोधियों पर अभूतपूर्व बढ़त बना कर साफ कर दिया कि देश की जनता प्रदर्शनकारियों के साथ है। लोकतंत्र समर्थकों ने कुल 452 सीटों में से 278 सीटें पर विजय हासिल करके नया इतिहास रच दिया। इनकी तुलना में चीन समर्थक उम्मीदवार केवल 42 सीटों पर ही जीत हासिल कर सके। 12 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के पास गई हैं।

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल