लाइव न्यूज़ :

हांगकांग नौका मामला: चीन में 10 लोगों के खिलाफ सुनवाई शुरू

By भाषा | Updated: December 28, 2020 18:26 IST

Open in App

बीजिंग, 28 दिसंबर (एपी) हांगकांग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने के चीन के प्रयासों के बीच हांगकांग से एक नौका में सवार होकर भागने की कोशिश के संबंध में 10 लोगों पर दर्ज मामले की सुनवाई सोमवार को चीन में शुरू हो गई।

शेनझेन में जारी अभियोग पत्र के अनुसार बचाव पक्ष पर अवैध तरीके से सीमा पार करने के आरोप हैं जबकि दो पर इसके लिए योजना बनाने के अतिरिक्त आरोप हैं।

शेनझेन में यानतिआन जिला जन अदालत (यानतिआन डिस्ट्रिक्ट पीपुल्स कोर्ट) ने बताया कि सोमवार दोपहर में सुनवाई शुरू हुई और अभी यह चल रही है। प्रवक्ता ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। नाम बताने से इनकार करना चीन के अदालतों के कर्मचारियों के बीच आम है। हांगकांग की सीमा के ठीक पार शेनझेन शहर है।

एसोसिएटेड प्रेस को '12 हांगकांगर्स कन्सर्न ग्रुप' ने बताया कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनमें से सात के परिवार को अदालत द्वारा नियुक्त उनके वकीलों के फोन कॉल आए और सोमवार से सुनवाई शुरू होने की जानकारी मिली थी।

इस मामले में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बताया कि यह अभी प्रक्रिया में है। हालांकि उन्होंने सुनवाई शुरू होने की पुष्टि नहीं की।

झाओ ने दैनिक सम्मेलन में संवाददातओं से कहा, ‘‘ संबंधित लोगों को अवैध रूप से सीमा पार करने या अन्य लोगों को सीमा पार कराने में संयोजक बनने का संदेह है और कानून के अनुसार इन पर अभियोग चल रहा है।’’

इस मामले पर अमेरिकी दूतावास के एक बयान को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह चीन की ‘न्यायिक संप्रभुता’ में हस्तक्षेप है। इन 10 के अलावा दो नाबालिगों पर अलग से मुकदमा चलने की आशंका है। ये भी नाव पर सवार थे।

नौका ताइवान जा रही थी लेकिन बीच में ही चीनी तट रक्षक ने इन्हें 23 अगस्त को पकड़ लिया। इन 12 लोगों के परिवारों का कहना है कि उन्हें अपना वकील लाने से रोका गया है। वे इसे राजनीति से प्रेरित आरोप बता रहे हैं।

दोषी पाए जाने पर आरोपियों को एक साल की सजा सीमा पार करने और सात साल की सजा इस पूरी यात्रा को अमलीजामा पहनाने के लिए मिलेगा।

एमनेस्टी इंटरनेशनल हांगकांग के कार्यक्रम प्रबंधक लाम चाओ मिंग ने मुकदमे की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर संदेह जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल