लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच हांगकांग ने स्कूल बंद करने का निर्णय लिया

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:14 IST

Open in App

हांगकांग, 29 नवंबर (एपी) हांगकांग में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए हैं। दो अगस्त के बाद पहली बार कोविड-19 के मामले यहां तीन अंकों में सामने आए हैं।

ऐसे में सरकार ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को बाकी बचे वर्ष के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सामने आए 115 नए मामलों में से 62 मामले शहर के विभिन्न 'डांस स्टूडियो' के चलते फैले संक्रमण से संबंधित हैं।

वहीं, शहर के तीन रेस्त्रां से संबंधित संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद इन सभी रेस्त्रां के कर्मचारियों और हाल ही में यहां आने वाले आगंतुकों को अपनी जांच कराने का आदेश दिया गया है।

हांगकांग में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 6,239 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से 109 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब