लाइव न्यूज़ :

जरूरत पड़ने पर हांगकांग के नागरिकों को मदद करने के लिए तैयार हैं: ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन

By भाषा | Updated: June 3, 2020 14:41 IST

गौरतलब है कि हांगकांग को सौंपने के लिए ब्रिटेन और चीन के बीच समझौता हुआ था। जिसके तहत यह शर्त रखी गई थी कि हांगकांग एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र होगा और उसकी स्वायत्तता पहले की तरह ही बरकरार रहेगी और भविष्य में उसके साथ कोई छेडछाड़ नहीं की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की कि वह हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करेगा। विश्लेषकों का कहना है कि चीन इस महीने के अंत या अगस्त के अंत तक कानून लागू कर सकता है।

हांगकांग: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन हांगकांग के लगभग 30 लाख नागरिकों की मदद के लिए अपना दरवाजा खोलने के लिए तैयार है। इस बीच, शहर की नेता कैरी लैम राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर होने वाली बैठकों में भाग लेने के लिए बीजिंग पहुंच गई हैं। हांगकांग के एक समाचार पत्र में ऑनलाइन प्रकाशित एक कॉलम में जॉनसन ने कहा है कि सुरक्षा कानून हांगकांग में स्वतंत्रता को बाधित करेगा और 1997 में पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग को वापस लेने के लिए चीन का ब्रिटेन के साथ हुए समझौते में रखे गए शर्तों का उल्लंघन होगा।

गौरतलब है कि हांगकांग को सौंपने के लिए ब्रिटेन और चीन के बीच समझौता हुआ था। जिसके तहत यह शर्त रखी गई थी कि हांगकांग एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र होगा और उसकी स्वायत्तता पहले की तरह ही बरकरार रहेगी और भविष्य में उसके साथ कोई छेडछाड़ नहीं की जाएगी, लेकिन चीन पिछले कई वर्षों से हांगकांग के अंदरूनी मामलों में लगातार दखल देता रहा है और उसे पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास करता रहा है और लगातार लोगों के अधिकारों को कुचलने की कोशिश होती रही है।

जॉनसन ने ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ में लिखा है, ‘‘हांगकांग के बहुत सारे लोगों को अपने जीवन को लेकर डर लग रहा है, जो खतरे में है, जबकि चीन ने लोगों के जीवन की रक्षा और उनके अधिकार को बनाए रखने का संकल्प लिया था।’’ उन्होंने कहा कि अगर चीन उनके डर को सही ठहराने के लिए आगे बढ़ता है, तो ब्रिटेन चुप नहीं बैठेगा।

चीन ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की कि वह हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करेगा। इस कदम की समर्थक हांगकांग की नेता कैरी लैम बुधवार सुबह प्रस्तावित कानून पर केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के लिए बीजिंग पहुंची। विश्लेषकों का कहना है कि चीन इस महीने के अंत या अगस्त के अंत तक कानून लागू कर सकता है।

जॉनसन ने अपने कॉलम में कहा कि हांगकांग के लगभग 3,50,000 नागरिकों के पास ब्रिटिश नेशनल ओवरसीज पासपोर्ट हैं, जो उन्हें औपनिवेशिक युग के समय से हासिल है और 25 लाख अन्य लोग आवेदन करने के पात्र हैं। चीन की घोषणा के बाद से शहर में कई लोग अपने बीएनओ पासपोर्ट के लिए आवेदन करने या उसे नवीनीकृत करने की प्रक्रिया में लग गए हैं, जिससे शहर में डीएचएल कूरियर कार्यालयों में लंबी लाइनें लग गई हैं। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा